एक्सप्लोरर

प्लेन में 'भीख' मांगता दिखा पाकिस्तानी शख्स, वायरल हुआ Video

पाकिस्तान में एक व्यक्ति को प्लेन के भीतर 'भीख' मांगते हुए देखा गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं.

पाकिस्तान के आर्थिक हालात खराब हैं, इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ है. मुल्क के हाल इस कदर बेहाल हैं कि वहां लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल भरा काम हो गया है. इस बीच पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को प्लेन के भीतर चंदा मांगते हुए देखा गया है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वीडियो में पाकिस्तानी शख्स को फ्लाइट के भीतर लोगों से चंदा मांगते हुए देखा गया. पड़ोसी मुल्क से ये वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना आईएमएफ और मित्र देशों के कर्जा मांगते फिर रहे हैं. कर्ज मांगने के लिए पाकिस्तानी नेता यूएई और सऊदी अरब की चौखट तक गए हैं, ताकि मुल्क को कंगाल होने से बचाया जा सके. 

वायरल वीडियो में क्या है?

हालांकि, वीडियो में शख्स इस बात का दावा करता है कि वह पैसे के लिए भीख नहीं मांग रहा है, बल्कि उसे चंदा चाहिए. वीडियो में उसे कहते हुए सुना जा सकता है कि वह भिखारी नहीं है, बल्कि उसे पाकिस्तान में एक मदरसा बनाने के लिए चंदा चाहिए. ऐसे में जो लोग चंदा देना चाहते हैं, वो उसे दे सकते हैं. वह लोगों से कहता हुआ सुनाई पड़ता है कि आप चंदा देने के लिए उठे नहीं, मैं खुद ही वहां आ जाता हूं.

दरअसल, पाकिस्तान की हालत इतनी ज्यादा खराब होती जा रही है कि लोगों के पास खाना खाने के लिए पैसे नहीं हैं. यही वजह है कि पाकिस्तान को आईएमएफ और मित्र देशों से कर्जा लेना पड़ रहा है. पड़ोसी मुल्क में इस साल चुनाव भी होने वाले हैं, जिसमें मोटा पैसा खर्च होने वाला है. इन सब चीजों के बीच आर्थिक संकट पैदा होना लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी कर रहा है. 

पहले भी वायरल हुए हैं भीख मांगने के वीडियो

वहीं, ये पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान से इस तरह का कोई वीडियो सामने आया है. इससे पहले 2018 में भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स को प्लेन के भीतर भीख मांगते हुए देखा गया. उस समय वो वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. पाकिस्तानी शख्स यात्रियों से भीख मांग रहा था, जबकि केबिन क्रू उसे ऐसा करने से रोक रहा था. कई लोगों ने इसका खूब मजाक भी बनाया था.

ये भी पढ़ें: कुकर बना 'बम', वीडियो देख जाएंगे सहम, किचन में खाना बना रहे लड़के के मुंह पर फटा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
Video: बाल नोंचे, थप्पड़ मारा और बोतल छीन ले गया बंदर, महिला और मोंकेश भाई के बीच मजेदार जंग हुई वायरल
बाल नोंचे, थप्पड़ मारा और बोतल छीन ले गया बंदर, महिला और मोंकेश भाई के बीच मजेदार जंग हुई वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
आग, तबाही और डर...दिल दहला देगा दमिश्क धमाके का ये मंजर, वीडियो देख रो पड़े लोग
आग, तबाही और डर...दिल दहला देगा दमिश्क धमाके का ये मंजर, वीडियो देख रो पड़े लोग

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget