एक्सप्लोरर

किसी अपने का चले जाना... पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता का दर्द सुन बिलख पड़े यूजर्स

Pahalgam Terror Attack: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी को आतंकियों ने बैसरन घाटी में गोली मार दी थी, जिसके बाद उनके परिवार का बुरा हाल है.

Pahalgam Terror Attack: किसी अपने को खोने का गम बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल होता है. खासतौर पर जब लोग अपने जवान बच्चों की अर्थी को कंधा देते हैं तो ये उनके लिए भी मौत की तरह होता है. कुछ इसी दर्द से गुजर रहे हैं वो तमाम परिवार, जिन्होंने कश्मीर के पहलगाम में अपने बच्चों को खोया है. कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर पर भी इस वक्त कुछ ऐसा ही हाल है. शुभम अपने परिवार के साथ पहलगाम घूमने गए थे, लेकिन वहां आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी. अब शुभम के परिवार से कई सदस्यों के ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी कलेजा भर आए. 

पत्नी के वीडियो देख रुआंसा हुए लोग
शुभम द्विवेदी की पत्नी के वीडियो जो भी देख रहा है, वो सिर्फ और सिर्फ आतंक के खात्मे की मांग कर रहा है. लोग कह रहे हैं कि उनके दर्द का कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है, क्योंकि उनकी आंखों के ठीक सामने शुभम को सीधे सिर पर गोली मार दी गई. आतंकियों ने शुभम की पत्नी को नहीं मारा और उनसे कहा कि अपनी सरकार को ये सब बताना...

पिता का दर्द नहीं सुन पाएंगे आप
शुभम की पत्नी के बाद अब उनके पिता का दर्द देखकर लोग खुद के आंसू नहीं रोक पा रहे हैं. उनके पिता का कहना है कि एक फोन ने उनका सब कुछ खत्म कर दिया. उन्होंने बताया, मेरी बहू ने फोन किया कि पापा जी शुभम को गोली लग गई. पहली बार ऐसा हुआ था, जब पूरी फैमिली एक साथ गई थी. पहलगाम में गाड़ी वाले ने नीचे छोड़ दिया था, लेकिन ऊपर जाने के लिए घोड़ा लेना होता है. हम लोग पहले प्वाइंट से ही वापस लौट गए थे. 

शुभम के पिता ने बताया कि जब हम नीचे आकर चाय पी रहे थे तब शुभम का फोन आया कि वो पहुंच गए हैं. इसके ठीक पांच मिनट बाद दोबारा फोन आया, जिसमें शुभम की पत्नी ने बताया कि शुभम को गोली लग गई है. यहीं हमारा सब कुछ खत्म हो गया. जब ये लोग ऊपर से आए तो हम भी उनकी तरफ भागे, शुभम की पत्नी बीच सड़क में गिर गई. सिर्फ चार ही लोग नीचे आए, शुभम नीचे नहीं आया...

वीडियो देख कांप रही लोगों की रूह
शुभम के परिवार और उनके पिता का वीडियो देख यूजर्स का भी कलेजा कांप रहा है. लोग उनके दर्द को सिर्फ सोचकर ही बिलख रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि भगवान इस पिता और परिवार को हिम्मत देने का काम करे. यूजर्स लिख रहे हैं कि इस वक्त पूरा देश आपके साथ खड़ा है. 

ये भी पढ़ें - सीमा हैदर नहीं सीमा मीणा कहो...नाम लेते ही भड़क गए वकील एपी सिंह, वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर- रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

Embed widget