एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पर होने वाली है दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक! सोशल मीडिया पर लोग कर रहे घर में घुसकर मारने की बात

Pahalgam Terror Attack: उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. ये कार्रवाई एक मिसाल बनी थी. अब फिर से सर्जिकल स्ट्राइक 2.O की मांग की जा रही है.

जम्मू-कश्मीर की वादियों में जब 22 अप्रैल की सुबह खिली थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि बाईसरन घाटी की हरियाली खून में रंग जाएगी. 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर भारत को झकझोर दिया. ट्रैकिंग रूट पर अचानक गोलियों की बौछार हुई, चीखें गूंजीं और सैलानियों के चेहरे पर खुशी की जगह डर छा गया. एक विदेशी सहित कम से कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों घायल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. 

यूजर्स का खून मार रहा उबाल

इस खौफनाक हमले ने सोशल मीडिया को उबाल पर ला दिया है. ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक #SurgicalStrike2 ट्रेंड कर रहा है. लोग पूछ रहे हैं..."उरी के बाद तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, अब पहलगाम पर चुप क्यों?" यूजर्स वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त भारत की सैन्य कार्रवाई के विजुअल्स हैं. कई यूजर्स का कहना है कि "अब फिर से दुश्मन की छाती में घुसकर ही जवाब देना होगा." 2016 में उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. ये कार्रवाई एक मिसाल बनी थी. अब फिर से लोगों की उम्मीदें सेना से वही ‘घर में घुसकर मारने’ वाले जवाब की ओर है.

यह भी पढ़ें: 50 सर्टिफिकेट और 10 मेडल! फिर भी इंटर्नशिप के लिए दर दर भटक रही DU की ये स्टूडेंट

सर्जिकल स्ट्राइक 2.O ट्रेंड कराकर की जा रही मांग!

खबर है कि हमले की जिम्मेदारी 'कश्मीर रेजिस्टेंस' नामक संगठन ने ली है, जिसने 370 हटने के बाद से घाटी में बाहरी लोगों की मौजूदगी का विरोध शुरू कर रखा है. यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब अमरनाथ यात्रा की तैयारियां चल रही थीं और घाटी में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी थी. आतंकियों ने बाईसरन ट्रैक पर टेंट्स और कैंपों को निशाना बनाया, जिससे सैकड़ों लोग फंस गए.

गृह मंत्री अमित शाह ने हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और कहा कि “एक-एक मौत का बदला लिया जाएगा.” प्रधानमंत्री मोदी ने भी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली लौटकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. अब इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सर्जिकल स्ट्राइक 2.O ट्रेंड कर रहा है.

यह भी पढ़ें: कानपुर में चोर की चप्पल तोड़ कुटाई! मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का लड़की ने बनाया भूत, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget