दिल्ली: फ्लाईओवर के नीचे गरीब बच्चों को शिक्षा दे रहा युवक, सोशल मीडिया पर हुई जमकर तारीफ
दिल्ली में एक फ्लाईओवर के नीचे एक शख्स 250 गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दे रहा है. जहां सुबह 8 बजे से 2 बजे तक सारे विषयों की क्लास लगती है.

कहते हैं शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं होता है ऐसा ही नेक काम एक बीएससी ग्रैजुएट युवक ने किया है. सत्येंद्र नाम के इस शख्स ने दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 फ्लाईओवर के नीचे गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देनी शुरू की है. दरअसल कोविड महामारी के चलते स्कूल बंद चल रहे हैं और बच्चों को ऑनलाइन मोबाइल पर पढ़ाया जा रहा है, लेकिन जो बच्चे गरीब है जिनके पास मोबाइल की व्यवस्था नही होने की वजह से उनकी पढ़ाई रुक गई है,
ऐसे बच्चो के लिए सत्येंद्र ने उन्हें पढ़ाने का जिम्मा उठाया है. सत्येंद्र करीब 250 गरीब बच्चों को मुफ्त में फ्लाईओवर के नीचे पढ़ाते है. ये क्लास सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक चलती हैं. वहीं सत्येंद्र के साथ उसके साथी कमलेश और दीपक भी बच्चों को पढ़ाते हैं. यहां केजी से लेकर 10 वीं क्लास तक की शिक्षा दी जाती है.
सुशांत नंदा ने शेयर की तस्वीर
IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने भी इस शानदार पहल को ट्विटर पर शेयर किया है. शेयर की गई तस्वीर में बच्चे फ्लाईओवर के नीचे पढ़ते दिख रहे हैं. वहीं सुशांत नंदा ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है 'हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए'.
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए🙏 pic.twitter.com/NL0WqQBZQU
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 13, 2021">
लॉकडाउन के बाद शुरू की शानदार पहल
सत्येंद्र ने एक इंटरव्यू में बताया कि जैसे ही लॉकडाउन लागू हुआ ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हुईं और झुग्गियों के इन बच्चों के पास पढ़ाई के लिए कोई मोबाइल नहीं था. इसलिए बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया. साथ ही कहा कि वो केजी से 10 वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाते हैं. वहीं कक्षा 9 की छात्रा विनीता ने बताया कि उन्हें अंग्रेजी, गणित और विज्ञान पढ़ाया जाता है और कक्षाएं बहुत अच्छी होती हैं.
इसे भी पढ़ेंः
देश में Remdesivir दवा कहां-कहां है उपलब्ध, इस वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं चेक






















