एक्सप्लोरर

“तीन साल ताने झेले, अब ढोल बजेगा” बेटी के पास होते ही मां ने मोहल्ले में बजाया जीत का नगाड़ा, वीडियो वायरल

तीन साल से लगातार फेल हो रही बेटी को लेकर मोहल्ले वाले उन्हें ताने मारा करते थे, लेकिन जब उसकी बेटी पास हुई तो महिला ने मोहल्ले वालों से अनोखे तरीके से बदला लिया जो कि अब वायरल हो रहा है.

Trending Video: बच्चे जब फेल हो जाते हैं तो अक्सर मां बाप की मार और डांट से सहम जाते हैं तो वहीं दोस्तों से मजाक भी बनता है. इसकी बराबर हिस्सेदारी मां बाप के खाते में भी आती है, क्योंकि बच्चों के फेल होने पर उन्हें भी रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों के ताने सुनने पड़ते हैं.

ऐसा ही कुछ हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रही महिला के साथ, जहां तीन साल से लगातार फेल हो रही उसकी बेटी को लेकर मोहल्ले वाले उसे ताने मारा करते थे, लेकिन जब उसकी बेटी पास हुई तो महिला ने मोहल्ले वालों से अनोखे तरीके से बदला लिया जो कि अब वायरल हो रहा है.

लगातार तीन साल फेल होने के बाद पास हुई बेटी!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मां ढोल बजाते हुए मोहल्ले में जश्न मना रही है. वजह? उसकी बेटी तीन साल तक फेल होने के बाद आखिरकार पास हो गई है. लेकिन इस जश्न के पीछे छिपी है एक मां की वह तकलीफ जो उसने सालों तक मोहल्ले वालों के तानों के रूप में झेली. वीडियो कहां का है इसकी प्रमाणिकता फिलहाल नहीं मिल पाई है, लेकिन वीडियो में महिला शायद बंगाली भाषा का इस्तेमाल करती दिख रही है.

महिला की बेटी पिछले तीन सालों से लगातार फेल हो रही थी, जिससे मोहल्ले की महिलाएं उसे ताने मारती थीं. कोई कहता "बेटी को स्कूल भेजकर क्या होगा", तो कोई पीठ पीछे कहता "इसकी बेटी तो नाम काटवा देगी स्कूल से." लेकिन जब इस बार लड़की पास हुई, तो मां ने ठान लिया कि अब चुप नहीं बैठना.

मोहल्ले में ढोल लेकर निकली महिला

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ढोल लेकर मोहल्ले की गलियों में घूम रही है और बड़ी-बड़ी मुस्कान के साथ पड़ोस की औरतों को उल्टा ताना दे रही है, ठीक उसी अंदाज में, जिस अंदाज में सालों तक उसे ताने सुनने पड़े थे. साथ में उसकी बेटी भी है, जो उसे रोकने की कोशिश कर रही है. बेटी बार-बार अपनी मां को रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन मां अपने जश्न से पीछे हटने को तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें: स्पीड बोट पर मस्ती कर रहे थे पर्यटक, तभी पानी में कूद पड़ा भालू... वायरल वीडियो ने उड़ाए होश!

यूजर्स कर रहे तारीफ

इस जज्बे से भरी मां का यह वीडियो अब लाखों लोगों तक पहुंच चुका है. कई लोग इसे "साल की मां" का खिताब दे रहे हैं तो कई इसे समाज के मुंह पर करारा जवाब बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया... "मां हो तो ऐसी, जो अपनी बेटी की हार में भी साथ खड़ी रहे और जीत में ढोल लेकर निकल पड़े." वीडियो को A.K. Azad Badar नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू मेट्रो में खाया खाना तो 500 रुपये लगा जुर्माना, यूजर्स बोले- दिल्ली आकर देख लो यहां कुछ भी कर सकते हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India Viral Video: 300 फीट तक नीचे झूली थी फ्लाइट! वीडियो देख कांप उठेगी रूह
300 फीट तक नीचे झूली थी फ्लाइट! वीडियो देख कांप उठेगी रूह
Viral Video: हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ वायरल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget