एक्सप्लोरर

VIDEO: सड़क पर सरेआम कांवड़ियों को बीयर बांटते नजर आया शख्स, वीडियो हो गया वायरल

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक कांवड़ियों को बीयर बांटते नजर आ रहा है. जिसे देख यूजर्स काफी भड़के दिख रहे हैं.

Mahashivratri 2023 Viral Video: आमतौर पर देश के कई राज्यों में सावन के महीने में कांवड़ियों को यात्रा करते देखा जाता है. जिस दौरान वह पवित्र नदियों का जल लेकर दूर-दूर तक भगवान शिव के मंदिरों की यात्रा कर उन पर जलाभिषेक करते हैं. इस दौरान कई जगहों पर कांवड़ियों के लिए कई प्रकार के इंतजाम किए जाते हैं. जहां कुछ लोगों को भंडारा लगाकर उनके भोजन का इंतजाम करते देखा जाता है. तो वहीं कुछ लोग लंबी यात्रा कर रहे कांवड़ियों को पानी पिलाते नजर आते हैं.

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़के नजर आ रहे हैं. दरअसल देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व जोरों शोरों पर मनाया जा रहा है. जिसके चलते आज के दिन शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महाशिवरात्रि के मौके पर कांवड़ियों को यात्रा करते देखा जा रहा है.

इसी दौरान जहां कुछ लोग इन कांवड़ियों को पानी से लेकर दूध और केले भेंट करते नजर आते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में एक शख्स कांवड़ियों को बीयर बांटने का काम करते देखा जा रहा है. यह वीडियो अलीगढ़ के रामघाट रोड का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बीयर की कैन को सड़क पर रखकर युवक ने कांवड़ियों को बांटी. वीडियो के वायरल होने के साथ ही यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार वीडियो के वायरल होते ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस पर संज्ञान ले लिया है. कांवड़ियों को बीयर बांट रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही एक्साइज विभाग ने इतनी भारी मात्रा में बीयर एक साथ एक ही ग्राहक को बेचने के लिए दुकानदार पर कार्रवाई की है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है.

यह भी पढ़ेंः गुजरात के ग्रामीण इलाके में घूमते दिखा शेरों का झुंड,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'इतनी भी नहीं पीनी थी चाचा' गटर में लेटकर सफर करता दिखा बेवड़ा, यूजर्स ने ले ली मौज
'इतनी भी नहीं पीनी थी चाचा' गटर में लेटकर सफर करता दिखा बेवड़ा, यूजर्स ने ले ली मौज
IT नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगी महिला, अब कमा रही 60 हजार रुपये महीना- वीडियो वायरल
IT नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगी महिला, अब कमा रही 60 हजार रुपये महीना- वीडियो वायरल
Viral Video: अब कोई कुछ नहीं बोलेगा… ओवरस्मार्ट बनने के चक्कर में दीदी ने फंसा दी स्कूटी, आखिर लेनी पड़ी मदद
अब कोई कुछ नहीं बोलेगा… ओवरस्मार्ट बनने के चक्कर में दीदी ने फंसा दी स्कूटी, आखिर लेनी पड़ी मदद
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Heel Pain Is A Big Problem: सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
Embed widget