एक्सप्लोरर

मोमोज की बर्बादी LIVE: पहले तले, फिर पिघलाए, फिर डुबाए; वायरल वीडियो में चॉकलेट का बवाल देख चीख उठेंगे आप

एक तरह का चॉकलेटी 'कीचड़' तैयार किया जाता है. फिर उस कीचड़ में डुबो दिए जाते हैं सारे मोमोज बिना किसी गुनाह के सिर्फ इसलिए कि कोई स्ट्रीट वेंडर अपनी क्रिएटिविटी को इंस्टाग्राम रील बनाना चाहता था.

सोचिए एक थाली, जिसमें गरमागरम मोमोज हों, वो भी तले हुए, यानी पहले से ही सेहत के गुनहगार. फिर एक हाथ आता है, जो बटर को पिघलाता है, उसमें चॉकलेट डालता है और चॉकलेट सिरप की बौछार कर देता है. आप सोच रहे होंगे कि यहीं कहानी खत्म होगी. लेकिन नहीं जनाब, यहां से तो 'क्राइम ऑफ द ईयर' शुरू होता है. उस बटर-चॉकलेट काढ़े में पानी मिलाया जाता है और एक तरह का चॉकलेटी 'कीचड़' तैयार किया जाता है. फिर उस कीचड़ में डुबो दिए जाते हैं सारे मोमोज बिना किसी गुनाह के, सिर्फ इसलिए कि कोई स्ट्रीट वेंडर अपनी क्रिएटिविटी को इंस्टाग्राम रील बनाना चाहता था. जी हां, ये घिनौना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद मुमकिन है कि आप अपना फोन बंद कर दें.

शख्स ने बनाए चॉकलेट मोमोज

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आग की तरह फैल रहा है और यह आग पेट में नहीं, दिल और आत्मा में जल रही है. वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर नजर आता है, जो पहले मोमोज को तेल में तलकर पकौड़े बना देता है. यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसके बाद वह एक पैन में बटर डालता है और जैसे ही उसमें चॉकलेट के टुकड़े गिरते हैं, खाने के शौकीनों के दिल टुकड़ों में बंट जाते हैं. पिघलती चॉकलेट में जब चॉकलेट सिरप और पानी मिलाया जाता है, तो जो दृश्य बनता है, उसे देखकर लगता है कि शायद यह मोमोज नहीं, किसी बचपन की मीठी याद को सरेआम कुचलने की कोशिश है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humbhifooodie (@humbhifooodie)

इंटरनेट का घुटने लगा दम

वेंडर पूरे आत्मविश्वास से उस पेस्ट में मोमोज डालकर उन्हें चमचे से लपेटता है, मानो यह कोई खास पकवान हो. लेकिन हर लपेटे के साथ इंटरनेट की जनता अंदर ही अंदर घुटती जा रही है. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को "खानपान पर अत्याचार", "फूड आतंकवाद" और "पेट के दुश्मन की स्ट्रीट पर वापसी" बताया है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

यूजर्स ने भेजी लानत

वीडियो को Humbhifooodie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा...इसके लिए नरक में अलग से सजा है. एक और यूजर ने लिखा...ये फास्ट फूड नहीं जिंदगी का लास्ट फूड हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...RIP मोमोज.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget