एक्सप्लोरर

MBBS के स्टूडेंट ने परीक्षा में नकल करने के लिए लगाया हाइटेक जुगाड़, सर्जरी से इस जगह फिट किया ब्लूटूथ डिवाइस

मध्य प्रदेश के इंदौर से नकल का एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां पर नकल करने के लिए मेडिकल स्टूडेंट ने खतरनाक और जानलेवा तरीके का इस्तेमाल किया है.

जब हम कॉलेज या स्कूल में पढ़ाई नहीं करते हैं तब हमें नकल की जरूरत पड़ती है. नकल के लिए दुनिया भर में कई स्टूडेंट्स ने अनोखे तरीके अपनाए हैं. कभी किसी एंट्रेंस एग्जाम के लिए लोग नकल करते हैं तो कई बार आसानी से नौकरी पाने के लिए नकल का सहारा लेते हैं. नकल के लिए कोई किस हद तक जा सकता है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. मध्य प्रदेश के इंदौर से नकल करने की जो घटना सामने आई है उसने सबको चौंका दिया है. नकल के लिए एक शख्स ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की और जानलेवा खतरा उठाकर नकल करने की कोशिश की. लेकिन अंत में वो पकड़ा ही गया.

दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज का है. जहां एमबीबीएस के पुराने बैच के दो छात्र मोबाइल के जरिए नकल करते हुए पकड़े गए. एग्जाम देने के दौरान दोनों की अजीब हरकतों ने उनके ऊपर शक करवाया. जांच की गई तो दोनों के पास से मोबाइल फोन मिले. लेकिन हद तो तब हो गई जब एक छात्र ने नकल के लिए माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस को सर्जरी से कान में ही फिट कराने की जानकारी दी. लड़के का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए करवाया जिससे बाहर से डिवाइस न दिखे.

बता दें कि ये घटना तब जानकारी में आई जब फ्लाइंग स्क्वायड ने एग्जाम हॉल ने छापा मारा. छापेमारी में टीम को एक स्टूडेंट के पास से मोबाइल मिला. मोबाइल एक ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट था. काफी छानबीन की गई लेकिन ब्लूटूथ डिवाइस टीम के हाथ नहीं लगा. फिर छात्र से पूछताछ शुरू की गई. कुछ समय के बाद फाइनल ईयर के छात्र ने खुद कबूल कर लिया कि उसने माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस को सर्जरी से अपने एक कान में फिट कराया है. छात्र ने अपने इस कदम की गंभीरता को जाने बिना ये जानलेवा कदम उठाया था. 

जानकारी के मुताबिक छात्र ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके पास ये एग्जाम देने का आखिरी मौका था. दरअसल, छात्र पिछले 11 सालों से लगातार ये परीक्षा दे रहा था. लेकिन पास नहीं कर पा रहा था. उसके पास ये आखिरी मौका था. इसलिए उसने हाईटेक नकल का जुगाड़ किया. फिलहाल यूनिवर्सिटी ने दोनों स्टूडेंट्स का केस बनाने के साथ एमजीएम कॉलेज को नोटिस जारी किया है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन ने घटना को लेकर कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने सभी जानकारी डीएवीवी के साथ साझा की है, जो इस संबंध में उचित कार्रवाई करेगा.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने की तंजानिया के किली पॉल और नीमा पॉल की तारीफ, जानिए कौन है किली पॉल और नीमा पॉल?

सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर बनाया मगरमच्छ का रेप्लिका, पहली नजर में खा जाएंगे धोखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget