एक्सप्लोरर

Viral Photo: गलती से मेट्रो में गिर गया खाना, युवक ने अपने रुमाल से पूरी फर्श चमका दी

Viral Delhi Metro Photo: दिल्ली मेट्रो रेल के अंदर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, जिसमें एक युवक को फर्श साफ करते हुए देखा गया है, क्योंकि वहां उसका टिफिन गिर जाता है.

Trending Delhi Metro Rail Photo: अपने घर के अलावा, अपने आस-पास के वातावरण को भी साफ रखने की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की होती है. अपनी साफ सफाई के लिए मशहूर दिल्ली मेट्रो में इस बात को साबित करते एक लड़के की फोटो खूब धमाल मचा रही है. दिल्ली मेट्रो में अगर आपने सफर किया है, तो आपने ये अनाउंसमेंट अक्सर सुनी होगी कि मेट्रो को गंदा न करें, यहां खाना-पीना मना है, फलां करने पर फलां जुर्माना लग जायेगा, वगैरह वगैरह. फिर भी लोग, मेट्रो फर्श में यदि कुछ गिर जाए तो उसको उठाने की जहमत कम ही उठाते हैं. ऐसे में एक लड़के की वायरल फोटो ने लोगों का दिल जीत लिया है.

वायरल हो रही इस पोस्ट को "IamSuVidha" नाम की आइडी से ट्विटर पर शेयर किया है, जबकि मूल रूप से इस पोस्ट को आशु सिंह नाम के यूजर ने लिंक्डइन शेयर किया था. पोस्ट में दिल्ली मेट्रो के फर्श की सफाई करते एक अज्ञात लड़के की दो तस्वीरें शेयर की गई हैं. पोस्ट के मुताबिक, ये लड़का अपने बैग से अपनी पानी की बोतल निकाल रहा था, तभी उसके अंदर रखा उसका टिफिन बॉक्स फर्श पर गिर पड़ा. टिफिन गिरते हुए खुल गया, जिससे उसमें रखा खाना ज़मीन पर इधर-उधर फैल गया. फिर लड़के ने इसको साफ करने के लिए अपनी नोटबुक से एक पेज फाड़कर, इसे साफ किया. इतना ही नहीं, इस लड़के ने अपने रुमाल से भी फर्श को अच्छे से पोंछ दिया.

पोस्ट देखिए:

 

लड़के की हो रही है जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो की ये दोनों फोटो ऑनलाइन यूजर्स का दिल जीत रही है. फोटो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक, मेट्रो ट्रेन के अंदर फर्श को साफ कर रहा है. इस लड़के ने ये काम करके ये संदेश दिया है कि अपने देश को साफ कैसे रखा जा सकता है. सिर्फ दूसरों को दोष देने से कुछ नहीं होता है, जबकि शुरुआत खुद से होनी चाहिए. ये फोटो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस लड़के को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर तक घोषित कर दिया है. सभी इस लड़के की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

ऊंट की सवारी करने चले थे दो बंदे, अगले ही पल औंधे मुंह गिर पड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7250 किलो बिक रही भिंडी! अमेरिका में सब्जी का भाव देखकर चकराया भारतीय शख्स का सिर, वीडियो वायरल
7250 किलो बिक रही भिंडी! अमेरिका में सब्जी का भाव देखकर चकराया भारतीय शख्स का सिर, वीडियो वायरल
यहां आम लोग भी लग्जरी कार खरीद लेते हैं, शख्स ने USA से की भारत की तुलना, यूजर्स के बीच छिड़ी बहस
यहां आम लोग भी लग्जरी कार खरीद लेते हैं, शख्स ने USA से की भारत की तुलना, यूजर्स के बीच छिड़ी बहस
हज के सफर में छलका प्यार! बुजुर्ग हाजी ने महिला कैंप में जाकर पत्नी को दिया गुलाब, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल
हज के सफर में छलका प्यार! बुजुर्ग हाजी ने महिला कैंप में जाकर पत्नी को दिया गुलाब, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल
Video: मंच पर सरेआम बदतमीजी! डांस कर रही हसीना को मनचले ने गलत जगह छुआ, डांसर ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़
मंच पर सरेआम बदतमीजी! डांस कर रही हसीना को मनचले ने गलत जगह छुआ, डांसर ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
Netflix Trending: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू
नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग फिल्म: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget