एक्सप्लोरर

Watch: शावकों के पास लौटी तेंदुआ मां ने सभी को किया हैरान, दिल जीत रहा वीडियो

Trending News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तेंदुआ मां काफी सुर्खियां बटोर रही है. वायरल हो रहे एक वीडियो में तेंदुए मां को अपने शावकों के पास वापस आते देखा जा रहा है.

Trending News: जैसे इंसान शहरों या फिर गांव में अपने बनाए घरों में रहते हैं, वैसे ही जानवर के लिए उनका घर जंगल होता है. जंगली जानवर खुले आसमान के नीचे ही अपने बच्चों को पालते हैं और उनकी केयर करते हैं. वहीं कई बार देखा गया है कि बच्चों का पेट भरने के लिए जंगली जानवर शिकार पर जाते समय उन्हें अकेला छोड़ देते हैं. ऐसे में वह बिना शिकार के लंबे समय तक लौट कर नहीं आते जिस बीच उनके बच्चों पर जान का खतरा मंडराता रहता है.

फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया है. जिसमें मां की मौजूदगी के बिना जंगल में तेंदुए के शावकों को देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही कासवान ने बताया कि मां के बिना अकेला पाए जाने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने तेंदुए के छोड़े गए शावकों को वहां से हटाए जाने का फैसला करने के बजाए 24 घंटे तक निगरानी करने का फैसला किया.

उन्होंने आगे बताया कि टीम का फैसला सही साबित हुआ, दरअसल वन अधिकारियों को उम्मीद थी कि मां शावकों के पास वापस आ जाएगी और फैसला किया कि अगर 24 घंटे के भीतर ऐसा नहीं हुआ तो वे नवजात बच्चों को अपनी देखरेख में ले लेंगे. फिलहाल सौभाग्य से तेंदुओं की मां अपने शावकों के पास लौट आई और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लेकर भी चली गई.

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 61 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं यूजर्स लगातार इस पर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा है कि 'जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाए जंगलों में प्रकृति को समझना और इसे अपना रास्ता खुद बनाने की अनुमति देना सबसे अहम है.'

इसे भी पढ़ेंः
Video: चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरा यात्री, RPF कांस्टेबल ने यूं बचाई जान

Watch: फॉर्च्युनर चला रहा बच्चा उम्र है महज आठ, हर कोई हो रहा हैरान देखकर ड्राइविंग के ठाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल 
सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल 
77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल
मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget