एक्सप्लोरर

फ्राइड चिकन के स्वाद वाला टूथपेस्ट बेच रहा KFC! यूजर्स बोले, चिकन बेचकर पैसे पूरे नहीं पड़ रहे क्या?

मुंह को ताजगी और सफाई का अहसास भी कराता है. बाजार में फ्राइड टिकन टूथपेस्ट आने के बाद लोगों के बीच इसे खरीदकर टेस्ट करने की होड़ सी लग गई है. हालांकि ये ऑनलाइन ही उपलब्ध था.

केएफसी ने हाल ही में एक अनोखा और मजेदार प्रोडक्ट लॉन्च किया है जिसे फ्राइड चिकन फ्लेवर वाला टूथपेस्ट कहकर बेचा जा रहा है. यह टूथपेस्ट केएफसी की प्रसिद्ध 11 जड़ी बूटियों और मसालों से इंस्पायर है, जो उनके ओरिजिनल रेसिपी चिकन को खास बनाते हैं. इसका स्वाद ऐसा है जैसे आप केएफसी के जूसी चिकन का टुकड़ा खा रहे हों, लेकिन यह आपके मुंह को ताजगी और सफाई का अहसास भी कराता है. बाजार में फ्राइड टिकन टूथपेस्ट आने के बाद लोगों के बीच इसे खरीदकर टेस्ट करने की होड़ सी लग गई है. हालांकि ये अभी ऑनलाइन ही उपलब्ध है.

फ्राइड चिकन के स्वाद वाला टूथपेस्ट हो रहा वायरल

इस टूथपेस्ट को केएफसी ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रांड Hismile के साथ मिलकर तैयार किया है जिसमें केएफसी के 11 मसालों का स्वाद पड़ा हुआ है. दावा है कि यह टूथपेस्ट फ्लेराइड मुक्त है जिससे दांतों पर कभी सफेद धब्बे या धारियां नहीं आएंगी. सोशल मीडिया पर एक शख्स ने इस टूथपेस्ट की अनबॉक्सिंग की है, जिसने इसकी स्मेल को अजीब बताते हुए कहा कि यह कभी भी केएफसी के फ्राइड टिकन की खुशबू का मुकाबला तो नहीं कर पाएगा. खासबात ये है कि केएफसी ने इस पेस्ट के साथ अपनी इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी लॉन्च किया है. शख्स जैसे ही टूथ ब्रश पर पेस्ट निकालता है वो अपनी नांक बंद कर लेता है. इसके अलावा इसका स्वाद चखकर भी शख्स ऐसे मुंह बनाता है मानों अभी उल्टी कर देगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kyle Krueger (@kylekruegerr)

1120 रुपये का है अकेला टूथपेस्ट!

इस प्रोडक्ट की कीमत 13 डॉलर यानी लगभग 1120 रुपये रखी गई है, इसके अलावा अगर आप केएफसी का ब्रांडेड इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी खरीदते हैं तो आपको 59 डॉलर अलग से चुकाने होंगे. गौरतलब है कि लॉन्च के 48 घंटों के भीतर ही ये पूरी तरह से बिक गया, क्योंकि इसका स्टॉक सीमित था. अब वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग इस पर अपने अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गजब टोपीबाज बॉयफ्रेंड है... गर्लफ्रेंड को गिफ्ट भेजकर लिया ब्रेकअप का बदला, मजेदार है मामला

यूजर्स ने सुना दी खरी खरी

वीडियो को kylekruegerr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या क्या बिक रहा है बाजार में, हद है. एक और यूजर ने लिखा...फ्राइड चिकन के स्वाद से मुंह की स्मेल कैसे जाएगी केएफसी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...चिकन बेचकर पैसे पूरे नहीं पड़ रहे क्या?​

यह भी पढ़ें: OYO रूम का दरवाजा रह गया खुला, मेट्रो स्टेशन से चिल्लाकर बोले लोग- ‘भाई गेट तो लगा ले...’ वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget