एक्सप्लोरर

Watch: जॉर्डन के बंदरगाह पर जहरीली गैस से लदे टैंकर में ब्लास्ट, 10 की मौत, 250 घायल

Jordan Toxic Gas Explosion: जॉर्डन के अकाबा में एक टैंकर में ब्लास्ट हो गया और जहरीली गैस के रिसाव के कारण 10 लोगों की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Akaba Port Tanker Blast: 27 जून को जॉर्डन (Jordan) के अकाबा बंदरगाह (Akaba Port) पर एक टैंकर में ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट के कारण टैंकर से जहरीली गैस (Toxic Gas) का रिसाव हुआ और हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 250 लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार देर रात अकाबा पोर्ट पर एक टैंकर क्लोरीन गैस ले जा रहा था. क्रेन के करीब पहुंचते ही इसमें ब्लास्ट हो गया. गैस लीक से 10 लोगों की मौत हो गई.

सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय (PSD) की जानकारी का हवाला देते हुए राज्य के स्वामित्व वाली पेट्रा समाचार एजेंसी ने बताया, एक जहाज पर टैंक को उठाने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक क्रेन खराब हो गई और टैंक नीचे गिर गया. इसके बाद एक बड़ा विस्फोट और जहरीली गैस का रिसाव हुआ.

अलममलाका टीवी द्वारा प्रसारित सुरक्षा फुटेज और गवाहों द्वारा लिए गए वीडियो में जहाज और बंदरगाह के चारों ओर पीली गैस का विस्फोट दिखाई दे रहा है. हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि कौन सी गैस छोड़ी गई थी. वहीं मीडिया के मुताबिक टैंक में क्लोनीन गैस थी.

पेट्रा के अनुसार, प्रधानमंत्री डॉ. बिशर अल-खसावनेह ने स्थानीय अधिकारियों और सरकारी मंत्रियों के साथ अकाबा गवर्नमेंट में एक आपात बैठक की अध्यक्षता की. जॉर्डन के मीडिया द्वारा प्रकाशित फुटेज में प्रधानमंत्री को एक अस्पताल के अंदर पीड़ितों से मिलते हुए देखा जा सकता है.

'हालातों को काबू कर लिया गया है'

इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर फैसल अल सुबुल ने इस पूरी घटना और घायलों को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘हमने फौरन फील्ड अस्पताल बनाने के आदेश दिए हैं.' अकाबा की जनसंख्या करीब 1.88 लाख है. यहां से कुछ ही दूरी पर इजराइली शहर ईलत है. उसकी आबादी 50 हजार है. दोनों शहर सड़क से भी जुड़े हुए हैं. हमने हालात को काबू कर लिया है, लेकिन ये सही है कि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है.

ये भी पढे़ं- Watch: कैलीफोर्निया स्थित एक Brushwood में लगी भयंकर आग, आसमान में दूर-दूर तक दिखा धुआं

ये भी पढ़ें- Watch: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल में रूसी हवाई हमले ने ली 13 लोगों की जान, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget