एक्सप्लोरर

जय लबुबु... Labubu डॉल को चीन के भगवान मान बैठी महिला, करने लगी पूजा; देखें वीडियो

Labubu डॉल हाल के दिनों में दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिल रही है. बड़ी आंखों, खरगोश जैसे लंबे कान और शरारती मुस्कान वाली ये डॉल असल में एक कलेक्टिबल टॉय है. अब इसका एक वीडियो सामने आया है.

आजकल सोशल मीडिया पर एक मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला एक अजीब सी दिखने वाली डॉल की पूजा करती नजर आती है. ये कोई आम डॉल नहीं, बल्कि Labubu डॉल है, जिसे हाल के दिनों में दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिल रही है. बड़ी आंखों, खरगोश जैसे लंबे कान और शैतानी मुस्कान वाली ये डॉल असल में एक कलेक्टिबल टॉय है, लेकिन वीडियो में महिला इसे चीन का भगवान मान बैठती है और मंदिर में इसकी भक्ति करने लगती है. ऐसे में लोग इस डॉल को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और अलग-अलग तरह के सवाल भी कर रहे हैं. 

क्या है Labubu डॉल?
Labubu एक खास तरह का कलेक्टिबल टॉय है, जिसे हांगकांग के कलाकार Kasing Lung ने बनाया था. Kasing Lung ने 2015 में एक पिक्चर बुक सीरीज The Monsters बनाई थी, जिसमें Labubu नाम का किरदार सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ. इस कैरेक्टर की डॉल बाद में Pop Mart नाम की कंपनी के साथ मिलकर बनाई गई. Labubu डॉल की खासियत इसका लुक है. ये आम क्यूट डॉल जैसी नहीं होती, बल्कि थोड़ी डरावनी लेकिन प्यारी लगने वाली होती है. इसके बड़े-बड़े दांत, बड़ी आंखें और नुकीले कान होते हैं, जो इसे बाकी टॉय से अलग बनाते हैं. इस डॉल का स्टाइल नॉर्डिक माइथोलॉजी यानी यूरोप की पौराणिक कथाओं से प्रेरित है.

जब Labubu बन गया चीन का भगवान
अब लबुबु डॉल के वायरल वीडियो ने इंटरनेट को हिला दिया. इस वीडियो में एक भारतीय महिला अपने घर के मंदिर में Labubu डॉल की पूजा करती दिखाई देती है. वीडियो में एक महिला के हाथ में Labubu डॉल है, जिसमें कोई बैकग्राउंड से पूछता है ये क्या है, तब महिला तुरंत जवाब देती है ये चाइना के भगवान हैं. इसके बाद वो डॉल को मंदिर में ले जाकर आरती करती है, राम-राम बुलवाती है और केले का प्रसाद भी चढ़ाती है. मंदिर में रखे भगवानों की मूर्तियों के पास डॉल को ले जाकर प्रणाम भी करवाती है. वहीं इस वीडियो में एक आदमी डॉल के पैर भी छूता है.

सोशल मीडिया मजे ले रहे लोग

वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दिए हैं.इएक यूजर ने कमेंट किया कि यह मासूमियत की आखिरी पीढ़ी है, तो किसी ने मजाक में लिखा कि इन्हीं से नए धर्म शुरू हो जाते हैं. कई लोगों ने इस बात की सही बताते हुए कमेंट कर रहे हैं कि हमारी भक्ति संस्कृति हर चीज में भगवान देखती है, वहीं किसी ने यह कहकर मजाक बनाया कि ये वीडियो Labubu को मंदिर में दर्शन कराते दिखा रहा है, जैसे चीन को भारत के आगे झुका दिया हो.

यह भी पढ़े : खोदा AC निकली शराब... ट्रेन में ऐसे छिपाकर ले जा रहे थे दारू, फिर पुलिस ने कर दिया कांड, वीडियो वायरल

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget