एक्सप्लोरर

Har Ghar Tiranga: ITBP के जवानों और श्रद्धालुओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोश, हर हाथ में दिखा तिंरगा

Trending: बद्रीनाथ में आईटीबीपी के जवानों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर तिरंगा रैली का आयोजन किया. रैली में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. आप वीडियो में देख सकते हैं कि हर शख्स के हाथ में तिरंगा है.

Azadi Ka Amrit Mahotsav: इस बार पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस (76th Independence Day) मनाएगा. स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) को लेकर देश की जनता में उत्साह देखा जा रहा है. इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब आईटीबीपी के जवानों ने भी कमाल संभाल ली है. 

13 अगस्त को आईटीबीपी के जवानों (ITBP Tiranga Rally) ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Temple) में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबित,  तिरंगा यात्रा बद्रीनाथ नगर इलाका से लेकर माणा गांव तक निकाली गई. 

आईटीबीपी (ITBP) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि आईटीबीपी के जवान और श्रद्धालुओं के हाथों में तिरंगा है और जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाए जा रहे हैं. तिरंगा रैली के इस वीडियो को अभी तक 1.35 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

ITBP जवान ने गाया 'जय हिंद' सॉन्ग

गौरतलब है कि इससे पहले आईटीबीपी के जवानों ने देश और देश के वीर सपूतों के नाम थीम सॉन्ग रिलीज किया था. गीत का नाम 'जय हिंद' है. ये गाना आईटीबीपी जवान अर्जुन खेरियाल ने लिखा है. अर्जुन ने ये गीत देश की जनता को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए लिखा है. 

क्या है हर घर तिरंगा अभियान?

भारत 2022 में आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है. यह राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है. इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा (Tricolour) फहराने के लिए प्रेरित करना है.

ये भी पढ़ें- Trending: कैसे पूरा हुआ दुनिया के सबसे ऊंचे पुल Chenab Bridge के गोल्डन ज्वाइंट का काम? इस वीडियो में देखिए एक झलक

ये भी पढ़ें- Trending: व्हीलचेयर पर कभी डांस करते दिखे थे Rakesh Jhunjhunwala, देहांत के बाद वायरल हुआ पुराना वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
दिन में कॉलेज, रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी! फीस भरने के लिए लड़की का स्ट्रगल देख इंटरनेट
दिन में कॉलेज, रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी! फीस भरने के लिए लड़की का स्ट्रगल देख इंटरनेट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
मॉकड्रिल के दौरान खुद ही दरिया में गिर पड़े दारोगा जी- वीडियो हो रहा वायरल
मॉकड्रिल के दौरान खुद ही दरिया में गिर पड़े दारोगा जी- वीडियो हो रहा वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget