एक्सप्लोरर

42 सालों तक बंद रहा भारत का ये रेलवे स्टेशन, वजह जानकर कांप उठेगा कलेजा

बेगुनकोदर भी ऐसे रेलवे स्टेशन्स में शुमार है, जहां लोग भूत-प्रेत के होने का दावा करते हैं. कई लोगों ने यहां आत्मा, भूत का साया होने की बात कही है.

Haunted Railway Station: भारत में ऐसे कई रेलवे स्टेशन्स हैं, जिन्हें खौफनाक माना जाता है और वहां जाने से आज भी हर कोई डरता है. कुछ रेलवे स्टेशन्स ऐसे भी हैं, जिनपर अब ट्रेनों की आवाजाही नहीं होती. ऐसा इसलिए क्योंकि उनपर ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं, जिनकी वजह से उन्हें भूतिया माना जाने लगा है. ऐसा ही एक स्टेशन 'बेगुनकोदर' है, जो पश्चिन बंगाल के पुरुलिया डिस्ट्रिक्ट में स्थित है. बेगुनकोदर भी ऐसे रेलवे स्टेशन्स में शुमार है, जहां लोग भूत-प्रेत के होने का दावा करते हैं. कई लोगों ने यहां आत्मा, भूत का साया होने की बात कही है.

बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन (Begunkodar Railway Station) का शुभारंभ वर्ष 1960 में संथाल की रानी लाचन कुमारी ने कराया था. इस स्टेशन पर कुछ साल तो बहुत अच्छे से गुजरे. लेकिन फिर 1967 में एक रेलवे कर्मचारी ने एक खौफनाक खुलासा किया और बताया कि इस स्टेशन पर भूत-प्रेत का साया है. कर्मचारी ने दावा किया था कि उसने एक महिला भूत को देखा था. अफवाह तो यह भी फैली कि जिस महिला को देखने का कर्मचारी ने दावा किया था, उसकी मौत इसी स्टेशन पर ट्रेन की एक दुर्घटना में हुई थी. 

सूरज ढलने के बाद नहीं आते थे लोग 

इस रेलवे स्टेशन की कहानी सिर्फ इतनी ही नहीं है. इसपर एक और हैरतअंगेज घटना हुई थी, जब एक स्टेशन मास्टर और उसके परिवार की डेड बॉडी रेलवे क्वार्टर में मिली थी. इस घटना के बाद कई लोगों ने यह दावा किया था कि इस घटना में हो न हो भूत-प्रेत का ही हाथ था. स्टेशन मास्टर और उसकी फैमिली की मौत की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद अधिकतर लोगों ने इस रेलवे स्टेशन का रुख करना बंद कर दिया. रेलवे के कई कर्मचारी भी इस जगह को छोड़कर भाग गए. मंजर ऐसा था कि लोग दिन ढलने के बाद भूलकर भी इस स्टेशन पर कदम नहीं रखा करते थे.

42 साल तक बंद रहा ये स्टेशन

इन्हीं घटनाओं के बाद बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन को खौफनाक और डरावना रेलवे स्टेशन माना जाने लगा और इसे बंद कर दिया गया. हालांकि 42 साल तक बंद रहने के बाद साल 2009 में उस समय रेल मंत्री रहीं ममता बनर्जी ने इस स्टेशन को दोबारा खोलने का आदेश दिया था. यहां अब केवल 10 ही ट्रेनें आकर रुकती हैं. 

ये भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: सामने से आ रही थी मेट्रो, महिला को लेकर अचानक ट्रैक पर कूद पड़ा शख्स, दिल दहला देगा ये Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget