एक्सप्लोरर

Most Expensive Wedding: ये है भारत की सबसे महंगी शादी, खर्च हुए थे 500 करोड़ रुपये, मेहमानों को मिला था खास निमंत्रण

Karnataka: ये शादी किसी अरबपति कारोबारी घराने से जुड़े शख्स की नहीं थी. कर्नाटक के पूर्व मंत्री जर्नादन रेड्डी ने अपनी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया था.

India Most Expensive Wedding: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. आप तमाम शादियों में जाते होंगे और वहां की व्यवस्था और खर्च देखकर हैरान भी होते होंगे. आपने देश के कई रईस लोगों की शादी और उसमें हुए करोड़ों रुपये के खर्च के बारे में भी सुना होगा, लेकिन आज हम जो कुछ आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप दंग हो जाएंगे.

शायद ही आपने इससे पहले इस बारे में कभी इतना विस्तार से जाना हो. हम जिस शादी की बात कर रहे हैं, वह भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक है. यह शादी आज से करीब 7 साल पहले हुई थी, लेकिन इसके चर्चे आज भी होते हैं. चलिए फिर आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

50 हजार मेहमान हुए थे शामिल

दरअसल यह शादी थी कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी की. इस शादी में 500 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया था. यह शादी 6 नवंबर, 2016 को हुई थी. हैरान करने वाली बात ये है कि शादी का कार्यक्रम पांच दिन तक चला था. इसमें करीब 50,000 मेहमान शामिल हुए थे. शादी के कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु के पांच और तीन सितारा होटलों में 1500 से अधिक कमरे बुक किए गए थे. कार्यक्रम स्थल पर 3000 सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. शादी में रेड्डी परिवार रिली शाही परिवार की तरह दिख रहा था.

5 करोड़ रुपये के गहने किए थे दान

जनार्दन रेड्डी के परिवार ने सोने और हीरे से बने गहने भी दान किए थे, जिनकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये के आसपास थी. शादी में दुल्हन ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 17 करोड़ रुपये थी. वहीं, दुल्हन की साड़ी पर थ्रेडवर्क ऑल-गोल्ड था. दुल्हन ने 90 लाख रुपये के जेवर पहने थे. इस शादी में दुल्हन को सजाने के लिए करीब 50 शीर्ष मेकअप कलाकारों को नियुक्त किया गया था और मेकअप कलाकार को विशेष रूप से मुंबई से बुलाया गया था. इस पर कुल खर्च 30 लाख रुपये था.

एलसीडी स्क्रीन से मिला था निमंत्रण

मेहमानों को निमंत्रण कार्ड एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से जारी किया गया था. जब एलसीडी स्क्रीन वाले बॉक्स को खोला गया, तो उसमें से एक राग बजने लगा था. वीडियो में रेड्डी परिवार मेहमानों को शादी में आमंत्रित करते हुए नजर आ रहा था. 40 भव्य बैलगाड़ियों पर मेहमानों को अंदर ले जाया गया था. मेहमानों को ले जाने के लिए 15 हेलीकाप्टरों और 2,000 टैक्सियों को लगाया गया था.

नोटबंदी के तुरंत बाद हुई थी यह शादी 

दिलचस्प बात यह है कि जनार्दन रेड्डी तब कर्नाटक में भाजपा सरकार में मंत्री थे. यह शादी नोटबंदी के तुरंत बाद हुई थी और कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाया था और काफी विरोध भी किया था. उस समय कांग्रेस के सदस्य रहे आनंद शर्मा ने संसद में भाजपा सरकार से सवाल किया था कि रेड्डी को शादी के लिए 500 करोड़ रुपये कहां से मिले.

ये भी पढ़ें

Video: खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों को जवाब, लंदन में भारतीय उच्चायोग के दफ्तर पर लहराया और बड़ा तिरंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget