एक्सप्लोरर

सागर की गहराई में भी शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस से पहले इंडियन कोस्ट गार्ड ने वीडियो किया शेयर

आजादी का जश्न और भी रोचक हो गया जब कोस्ट गार्ड ने लक्षद्वीप में तिरंगे को पानी की गहराई में लहराया. पानी की गहराई में लहराते तिरंगे का मनोरम दृश्य देख आप भी गर्व से इसे सलामी देंगे. 

Trending Video: देशभक्ति और एकता का अनूठा प्रदर्शन करते हुए उत्साह से भरे हुए कोस्ट गार्ड्स ने पानी की गहराई में तिरंगा फहराकर शक्ति प्रदर्शन किया और हर घर झंडा अभियान का हिस्सा बने. मंगलवार को भारत के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो जारी कर देशवासियों को हर घर झंडा अभियान के लिए प्रेरित किया. उनका यह जश्न और भी रोचक हो गया जब उन्होंने लक्षद्वीप में तिरंगे को पानी की गहराई में लहराया. पानी की गहराई में लहराते तिरंगे का मनोरम दृश्य देख आप भी गर्व से इसे सलामी देंगे. 

समुद्र की गहराई में फहराया तिरंगा

देश भर में लोग 78 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े जोश और उत्साह के साथ मना रहे हैं, इसी बीच भारतीय तटरक्षक बल ने एक अविश्वसनीय वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लक्षद्वीप के तट पर समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराया. लक्षद्वीप के पास समुद्री तक पर आयोजित एक कार्यक्रम में पानी के अंदर राष्ट्रीय ध्वज फहराते और सलामी देते हुए इंडियन कोस्ट गार्ड को देखा जा सकता है. शेयर किए जाने के बाद से यह वीडियो काफी वायरल हो गया है और इसे काफी संख्या में लोगों ने देखा है.

देखें वीडियो

वीडियो देख गर्व से फूले नहीं समाएंगे आप

13 सेकंड की इस छोटी क्लिप में तीन भारतीय तटरक्षकों को समुद्र की सतह के नीचे देखा जा सकता है. भारतीय कोस्ट गार्ड ने एक खंभे से तीन तिरंगों को बांधा हुआ है और ऊपर से तिरंगा पकड़े यह लोग सलामी देते दिखाई दे रहे हैं. इस तरह से समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराते हुए जब आप देखेंगे तो आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा. आपको बता दें कि 15 अगस्त को देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी को अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है.

इससे पहले भी किया है ऐसा कारनामा

आपको बता दें कि इससे पहले भी भारतीय तट रक्षकों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तमिलनाडु के रामेश्वरम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराया था. पिछले साल भारतीय तटरक्षक बल ने एक अविश्वसनीय वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्हें तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास आयोजित एक कार्यक्रम में पानी के अंदर राष्ट्रीय ध्वज फहराते और सलामी देते हुए देखा जा सकता था. इसी परंपरा को आगे ले जाते हुए इंडियन कोस्ट गार्ड ने तिरंगे को पानी के अंदर सलामी दी.

यह भी पढ़ें: Video: चीन में कुत्ते की मीट वाली रेसिपी का यूट्यूबर ने बनाया वीडियो, घिना गए देखने वाले लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
Viral Video: तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget