एक्सप्लोरर

यह वीडियो देख लिया तो समझ लेंगे 1 सेकेंड की कीमत, मौत को टक से छूकर लौटा बाइक सवार

अचानक एक पल ऐसा आता है जब वह एक चलती कार से टकराने से बस कुछ इंच दूर रह जाता है. ये वो पल होता है जब देखने वालों का दिल मानो थम सा जाता है. सड़क पर मौजूद लोग सहम जाते हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. वीडियो में एक बाइक सवार तेज रफ्तार से सड़क पर कारों के बीच से ऐसे गुजरता है जैसे कोई खतरनाक गेम खेल रहा हो. उसकी रफ्तार और चाल इतनी खतरनाक है कि कुछ ही सेकेंड में एक बड़ा हादसा होते-होते बच जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार तेजी से ट्रैफिक के बीच से निकल रहा है. अचानक एक पल ऐसा आता है जब वह एक चलती कार से टकराने से बस कुछ इंच दूर रह जाता है. ये वो पल होता है जब देखने वालों का दिल मानो थम सा जाता है. सड़क पर मौजूद लोग सहम जाते हैं.

मौत को टक छूकर वापस आया शख्स

हैरान करने वाली बात ये है कि बाइक सवार वीडियो बनाने में मशगूल है और भूल गया है कि वह हाइवे पर चल रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वो जानबूझकर खतरनाक स्टंट कर रहा था और अपनी जान जोखिम में डाल रहा था. हालांकि उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर गुस्सा भी देखा जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि ऐसे स्टंट करने वाले सिर्फ अपनी ही नहीं, दूसरों की जान के लिए भी खतरा बनते हैं. 

कार सवार ने भी रोककर जाना हाल

ये खतरनाक पल गुजरने के बाद जिस कार से उसका एक्सीडेंट होते होते बचा वो कार सवार भी आगे जाकर अपनी कार को रोक लेता है और फिर बाइक सवार से उतर कर उसकी खैर खबर लेता है. बाइक सवार भी एक दम हल्के और नर्म लहजे में कार सवार को कहता है कि कोई बात नहीं मैं ठीक हूं. अब वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @DudespostingWs नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इन जैसे लोगों की वजह से दूसरों की जान भी मुसीबत में आ जाती है. एक और यूजर ने लिखा...किस्मत थी, वरना मौत आ चुकी होती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...100 में से 100 बार ही बाइकर्स की गलती होती है.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Lioness Attack Viral Video: 30 मिनट तक शेरनी के पंजे में फंसा रहा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा
30 मिनट तक शेरनी के पंजे में फंसा रहा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget