एक्सप्लोरर

Viral video: मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो

Viral video: वायरल वीडियो में कुछ छोटे बच्चे गुड़िया को स्ट्रेचर पर रखकर उसे कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं. यह नजारा किसी खेल जैसा लगता है, लेकिन बच्चे एक जनाजे की प्रक्रिया को दोहरा रहे होते हैं.

Viral video: दुनिया के कई हिस्सों में जहां बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, हंसी-खुशी अपना बचपन जीते हैं. वहीं एक वायरल वीडियो ने इस सच्चाई को झकझोर कर रख दिया कि हर जगह बच्चों का बचपन एक जैसा नहीं होता है. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे खेल-खेल में ऐसा नजारा दोहराते हैं, जिसे देखकर किसी का भी दिल भर आएगा. दुनियाभर में चल रहे तनाव के बीच मासूमियत और दर्द का मिला-जुला यह नजारा अब इंटरनेट पर लोगों को भी इमोशनल कर रहा है. वहीं लोग इस वायरल वीडियो को देखकर कई तरह के कमेंट्स करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Viral Post: खरीद लीजिए, मैं पैसे दे दूंगा... बेटे ने मां के लिए खरीदा 1 लाख का गिफ्ट, वायरल हुआ पोस्ट

मौत बनी बच्चों का खेल

वायरल वीडियो में कुछ छोटे बच्चे गुड़िया को स्ट्रेचर पर रखकर उसे कंधे पर उठाए चलते नजर आ रहे हैं. यह नजारा किसी खेल जैसा लगता है, लेकिन बच्चे एक जनाजे की प्रक्रिया को दोहरा रहे होते हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो गाजा के एक राहत शिविर का है, जहां बच्चे अपने आस पास के माहौल से प्रभावित होकर इस तरह का खेल खेल रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में बच्चे बहुत गंभीरता से गुड़िया को उठाकर ले जाते दिखते हैं. जैसे वह किसी के अंतिम संस्कार की रस्म निभा रहे हों. उनकी मासूम हरकतें यह दिखाती हैं कि उन्होंने यह सब कहीं न कहीं देखा और समझा है. एक्सपर्ट्स इसे ट्रॉमा प्ले यानी सदमें से जुड़ा व्यवहार मानते हैं. बच्चों के लिए खेल एक ऐसा माध्यम होता है, जिसके जरिए वह डर और तनाव को समझने की कोशिश करते हैं. वह वही दोहराते हैं जो अपने आसपास देखते हैं ताकि उसे अपने तरीके से समझ सकें. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ghaith Of Gaza - غيث غزة (@ghaith_of_gaza)



सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के इमोशनल रिएक्शन

यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है. बहुत दुखद और दिल तोड़ देने वाला नजारा है यह. इसके अलावा दूसरा यूजर कमेंट करता है अगर यह देखकर भी लोगों का दिल नहीं दुखा तो और क्या हो सकता है. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है दुनिया इन बच्चों के लिए फेल हो गई. इसके अलावा एक यूजर कमेंट कर कहता है इन मासूम का बचपन चल गया, तो दूसरा कहता है आंखों में आंसू आ गए यह देखकर. वहीं एक यूजर ने बताया कि यह बच्चे वहीं जी रहे हैं जो अपने आसपास देख रहे हैं. कई लोगों ने इसे दुनिया की संवेदनशीलता बताया तो कुछ ने बच्चों के बेहतर भविष्य की भी दुआ की.

ये भी पढ़ें-Viral video: टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
Bihar Viral Video: कड़क माल है गाइज... बिहार में प्रोटेस्ट के बीच आंसू गैस के धुएं में जानबूझकर कूदा लड़का, रिएक्शन वायरल
कड़क माल है गाइज... बिहार में प्रोटेस्ट के बीच आंसू गैस के धुएं में जानबूझकर कूदा लड़का, रिएक्शन वायरल
Dog Viral Video: 'डोगेश भाई' निकले बड़े कलाकार! खाने के लिए ऐसा किया नाटक, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी
'डोगेश भाई' निकले बड़े कलाकार! खाने के लिए ऐसा किया नाटक, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget