एक्सप्लोरर

बारात नहीं रुकनी चाहिए... बारिश से बचने के लिए दूल्हे ने किया ऐसा जुगाड़ कि वायरल हो गया वीडियो

दूल्हे ने पूरे घोड़े समेत खुद को ट्रांसपेरेंट पॉलिथीन में लपेट लिया और बारातियों को भी आदेश जारी कर दिया कि बारिश हो या बाढ़, बारात निकलेगी, बस छतरी और पॉलीथीन साथ रखो. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है.

दूल्हा नहीं हुआ, मानसून का मौसम वैज्ञानिक हो गया! एक तरफ जहां बारिश की पहली फुहार पड़ते ही लोग छतों के नीचे भाग जाते हैं, वहीं इस गांव का दूल्हा अपनी शादी के लिए ऐसी जिद पर अड़ा कि बादल भी सोच में पड़ गए "अबे इतनी बारिश में कौन बारात निकालता है?" लेकिन जनाब की शादी थी, घोड़े पर सवारी तय थी, डीजे की धमक जरूरी थी और सज-धजकर चलने की खुशी भी झलकनी चाहिए थी. बस फिर क्या था जब मौसम ने बगावत की, तो दूल्हा भी जवाब में 'वॉटरप्रूफ विद्रोह' कर बैठा. पूरे घोड़े समेत खुद को ट्रांसपेरेंट पॉलिथीन में लपेट लिया और बारातियों को भी आदेश जारी कर दिया कि बारिश हो या बाढ़, बारात निकलेगी, बस छतरी और पॉलीथीन साथ रखो. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है.

बारिश में निकाली बारात, दूल्हे का जुगाड़ हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि सुबह के समय एक गांव की गलियों में एक बारात निकल रही है. सबसे आगे वॉटरप्रूफ कवर से लिपटी डीजे वाली गाड़ी है, जिसके स्पीकर से तेज म्यूजिक की आवाजें सुन बाराती आनंद ले रहे हैं. इसके पीछे एक घोड़े पर बैठा दूल्हा, जिसने खुद को और अपने घोड़े को पूरी तरह प्लास्टिक पॉलिथीन में कवर कर रखा है, ताकि उसके शादी वाले कपड़े बारिश से भीग न जाएं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसमान में काले बादल छाए हैं, बारिश लगातार हो रही है और चारों तरफ पानी-पानी है, लेकिन दूल्हा और उसके साथी नाचते-गाते बारिश में आगे बढ़ते जा रहे हैं. लोगों के हाथों में छतरियां हैं, कुछ प्लास्टिक की शीतल पेय की बोतलें काटकर सिर पर पहन रखी हैं. गांव वाले सड़क किनारे खड़े होकर ये अनोखी बारिश वाली बारात देखकर मुस्कुरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, बस इतना डेडिकेशन चाहिए लाइफ में

वीडियो को @thenewsbasket नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आंधी आए या तूफान...भाई शादी करके मानेगा. एक और यूजर ने लिखा...भाई से रहा नहीं जा रहा, शादी करके ही मानेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बस इतना डेडिकेशन चाहिए लाइफ में.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget