एक्सप्लोरर

सोने की ईंटें और करोड़ों का खजाना...अकेले जिंदगी गुजारने वाले बुजुर्ग की मौत के बाद उड़ गए सबके होश

हाल ही में फ्रांस के कैस्टिलोनस गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पॉल नार्से नाम के एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके घर से करोड़ों रुपये का खजाना मिला.

आपने कई तरह के खजाने की खोज और किस्सों के बारे में सुना होगा. लेकिन हाल ही में फ्रांस के कैस्टिलोनस गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पॉल नार्से नाम के एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके घर से करोड़ों रुपये का खजाना मिला. पॉल नार्से एक अकेले जिंदगी गुजारने वाले बुजुर्ग थे. उनकी मौत के बाद जब उनके घर की तलाशी ली गई, तो वहां से हजारों पुराने सोने के सिक्के और कई सोने की सिल्लियां मिलीं. ऐसे में अब हर तरफ इस बुजुर्ग की चर्चाएं हो रही हैं. लोग यह जानना चाह रहे हैं  कि खजाना कितना बड़ा था और आखिर मिला कैसे
 
कौन थे अकेले जिंदगी गुजारने वाले बुजुर्ग
फ्रांस के एक गांव कैस्टिलोनस में पॉल नार्से नाम के 89 साल के बुजुर्ग अकेले रहते थे. उनकी मौत के बाद उनके घर की दीवार के पीछे एक बड़ा खजाना मिला. इसमें हजारों पुराने सोने के सिक्के और कई सोने की सिल्लियां मिलीं. उनकी मौत के बाद उनका घर और उसके सामान की नीलामी की गई. सोने के सिक्कों का यह संग्रह करीब 34 करोड़ रुपये (4 मिलियन डॉलर) में नीलाम हुआ. कहा जा रहा है कि अगर यह खजाना समय पर नहीं मिलता, तो शायद हमेशा के लिए खो जाता.
 
कैसे मिला खजाना?
गांव में लोगों के बीच चर्चा थी कि पॉल नार्से को पुराने सिक्के इकट्ठा करने का शौक था. उनके कोई बच्चे नहीं थे, सिर्फ एक बहन थी. बहन के साथ मिलकर उन्होंने जीवन भर सिक्के जमा किए. जब उनकी संपत्ति की तलाशी ली गई, तो एक स्टोर रूम की दीवार के पीछे सिक्कों से भरा बॉक्स मिला. इस बॉक्स में हजार से भी ज्यादा सोने के सिक्के, कई सोने की सिल्लियां, नेपोलियन सोने के सिक्के, गॉथिक कला की चीजें. इस खजाने में 336 ईसा पूर्व के मेसीडोनियन साम्राज्य के सिक्के, फ्रांसीसी राजाओं लुई XIV, XV और XVI के समय के सिक्के और कुछ सिक्के 1793 में लुई XVI को मृत्युदंड मिलने से पहले के भी थे.
 
पॉल नार्से का जीवन 
नार्से एक बहुत ही सिंपल और शांत लाइफ जीते थे. उन्होंने कभी दुनिया घूमी नहीं, लेकिन अपनी पूरी कमाई सिक्के इकट्ठा करने में लगा दी. ऐसे में गांव के मेयर को भी इस खजाने का पता चलने पर हैरानी हुई. उन्होंने कहा कि नार्से और उनकी बहन बहुत सीधे-सादे और सिंपल लोग थे. इसी के साथ अब इस खजाने से जो पैसा नीलामी से मिला है, वह अब नार्से के दूर के रिश्तेदारों को दिया जाएगा.
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget