एक्सप्लोरर

Trending News: ब्रेकअप के बाद लड़के ने युवती पर फेंका था एसिड, सजा काटने के बाद उसी से रचाई शादी

Turkey Acid Attack: तुर्की में ब्रेकअप के बाद एक लड़के ने युवती पर एसिड फेंका, जिसके कारण उसे जेल हो गई. अब जेल से रिहा होने के बाद लड़के ने उसी लड़की से शादी कर ली है.

Turkey Acid Attack Case: विश्व भर में एसिड अटैक एक जघन्य अपराध है. जिसको लेकर सभी देशों में सख्त कानून भी बनाए गए हैं. एसिड अटैक के मामले हमेशा दिल दहला देने वाले होते है लेकिन तुर्की से एसिड अटैक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल तुर्की की बेरफिन ओजेक ने उसी लड़के से शादी कर ली है जिसने उस पर तेजाब फेंका था. बता दें कि एसिड अटैक के बाद 20 साल की युवती लगभग अंधी हो गई है. युवती को अब केवल 30% ही दिखाई देता है.

2019 में युवती पर हुआ था एसिड अटैक

तुर्की की युवती बेरफिन ओजेक पर 23 वर्षीय कासिम ओजान सेल्टिक ने 2019 में ब्रेकअप के बाद एसिड फेंका था. जिसके बाद लड़की लगभग अंधी हो गई और उसे अब केवल 30% ही दिखाई देता है. एसिड अटैक से पहले कासिम ने युवती से कहा था- 'अगर वह उसकी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती.' लड़की ने होश आने के बाद अपनी आपबीती बताई. जिसके बाद लड़के को 13 साल 6 महीने की सजा सुनाई गई थी. हालांकि कानून में बदलाव के कारण उसे जेल से जल्दी रिहा कर दिया गया.

सजा काटने के बाद रचाई शादी

जेल से रिहा होने के बाद कासिम को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने लड़की से कई बार माफी मांगी. साथ ही उसे कई बार मैसेज भी किए. नतीजन लड़की का दिल पसीज गया. उसने लड़के को माफ कर दिया और अपनी शिकायत वापस ले ली. जिसके बाद दोनों ने इसी महीने की शुरुआत में शादी रचा ली.

युवती के पिता को नहीं थी शादी की जानकारी

शादी के मामले को लेकर बेरफिन के पिता यासर ओजेक ने कहा- 'मुझे इस बात की जानकारी नहीं है, हमने इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी है लेकिन सब बेकार हो गया'. इस मामले की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'माफी से अपराध कम नहीं हो जाता'.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget