एक्सप्लोरर

Folding Umbrella Market: ट्रेन के आते ही पटरियों से हट जाता है पूरा बाज़ार, अद्भुत है ये रेल रूट

Viral Video: सोशल मीडिया पर थाइलैंड स्थित फोल्डिंग अंब्रेला नाम का बाजार काफी चर्चा में है. ये दुनिया का इकलौता बाजार है, जिसके ऊपर से ट्रेन गुजरती है. ट्रेन के जाते ही बाजार दोबारा सज जाता है.

Thailand Folding Umbrella Market: थाइलैंड का एक बाजार (Market) सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है. ये बाजार आम बाजारों की तरह नहीं है, बल्कि इसकी खासियत जान आप हैरान हो जाएंगे. बाजार से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां की खास बात यह है कि इस बाजार के ठीक बीच से ट्रेन की पटरी गुजरती है और रेलगाड़ियों की आवाजाही होती है.

सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाजार के बीच से सिर्फ एक ट्रेन के गुजरने की जगह है. हैरानी की बात ये है कि ट्रेन की पटरियों पर ही पूरा बाजार लगता है और लोग खरीददारी के लिए भी आते हैं.

View this post on Instagram
 
A post shared by Travel | Vacations | Nature (@explorationfervor)

ट्रेन के आते ही हट जाता है पूरा बाजार

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के आने से ठीक पहले पूरा बाजार पटरियों से खाली कर दिया जाता है. लोग अपनी दुकानों को ट्रेन के जाने तक बंद कर देते हैं और ऊपर लगी अस्थाई चादरों को भी हटा देते हैं. जैसे ही ट्रेन गुजर जाती है, उसके बाद वापस से बाजार अपने पहले के स्वरूप में दिखाई देने लगता है.

इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है. लोग इस बात ये हैरान हैं कि आखिर ट्रेन का आना और पटरी से बाजार का हटना इतनी सफाई से कैसे हो जाता है. सच में ये वहां के लोगों के द्वारा बनाया गया ये सिस्टम काफी अद्भुत है. हालांकि ये जानलेवा भी है.

फोल्डिंग अंब्रेला के नाम से है मशहूर

थाइलैंड टूरिज्म अथॉरिटी (Thailand Tourism Authority) के अनुसार, इस मार्केट से ट्रेन एक दिन में 8 बार आती और जाती है. ट्रेन 4 बार महाचाई से माइकलॉन्ग जाती है और 4 बार माइकलॉन्ग से महाचाई वापस लौटती है. इस बाजार को फोल्डिंग अंब्रेला मार्केट के नाम से जाना जाता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर explorationfervor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को अभी तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. नेटिजन्स इस वीडियो को एक दूसरे के साथ शेयर भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो इतना रोमांचक और अनोखा लग रहा है कि वो कमेंट बॉक्स में अपने दोस्तों को भी टैग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Watch: 27 साल पुराने चेतक स्कूटर को केरल से लद्दाख लेकर पहुंचा शख्स, वायरल हुआ वीडियो

ये भी पढे़ं- Watch: शख्स ने Windmill के पंख पर चलाई साइकिल, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget