Video: अंग्रेजी गाने पर पापा-बेटी की देसी जोड़ी का डांस वायरल, दिल जीत रहा ये वीडियो
Viral Video: वायरल वीडियो में ब्रूनो मार्स 'अपटाउन फंक' पर बेटी के साथ डांस करते हुए एक पिता ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. ये वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी एक बड़ी सी मुस्कान आ जायेगी.

Trending Video: शादी-पार्टी में अक्सर लोगों को दिल खोलकर डांस करते हुए देखा जाता है, लेकिन ऐसा बहुत देखने को मिलता है, जब पिता अपनी बेटी के साथ कोई डांस परफॉर्मेंस दे रहा है और जब भी ऐसा होता है तो ये वाकई हिट हो जाता है. पिता और बेटी को डांस करता देख कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाता है, ऐसा ही एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें पिता-पुत्री की जोड़ी को एक अंग्रेजी गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है.
ब्रूनो मार्स और मार्क रॉनसन के हिट पॉप नंबर 'अपटाउन फंक' पर आपने कई लोगों को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन एक पिता और बेटी को इस गाने पर डांस करता देख आप हैरान रह जाएंगे. इन दोनों की जोड़ी ने इस गाने पर इतना बढ़िया डांस किया है कि दिल को छू लेने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखते समय हो सकता है आपके पैर भी खुद ब खुद थिरकने लगे जाएं.
वीडियो देखिए:
View this post on Instagram
पिता पुत्री के डांस ने मचाया धमाल
क्लिप में दोनों को डांस फ्लोर पर थिरकते और डांस करते देखा जा सकता है. बेटी गीताना एक शानदार बैंगनी लहंगे में कहर ढा रही हैं और उनके पिता एक मैचिंग पगड़ी और एक शर्ट के साथ उनके लुक को पूरा करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को गीताना सिंह नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें पिता-पुत्री की जोड़ी को शानदार डांस करते हुए दिखाया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि,"lucky me,"
कुछ दिन पहले शेयर किए गए इस डांस वीडियो को अब तक 570k से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 25,000 से अधिक लाइक्स भी इसकी झोली में आ चुके हैं. इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को हार्ट और लवस्ट्रेक वाले इमोजी से लगभग भर दिया है और इस वीडियो को ज्यादातर यूजर्स ने बहुत खूबसूरत और जबरदस्त बताया है.
ये भी पढ़ें:
Viral Photo: एक तरफ शादी की रस्म हो रही थी, मगर दूल्हा कर रहा था लैपटॉप पर काम... फोटो हुई वायरल






















