एक्सप्लोरर

सपने में अपने लवर को धोखा देने का क्या मतलब होता है? कहीं ये चिंता की बात तो नहीं!

कई लोग ऐसा सपना देखते हैं, जिसमें वह अपने पार्टनर को धोखा दे रहे होते हैं. अब सवाल उठता है कि क्या सपने में पार्टनर को धोखा देना किसी गंभीर दिक्कत की चेतावनी है? ऐसे सपने का आखिर क्या मतलब होता है?

धोखा किसी भी रिश्ते की नींव को हिलाकर रख सकता है. ये वो चीज है, जिससे अच्छे-अच्छे और मजबूत रिश्तों का भी बेड़ा गर्क हो सकता है. किसी भी रिश्ते में जब धोखा अपना घर बना लेता है तो उस रिश्ते से विश्वास खत्म हो जाता है. विश्वास के खत्म होने के साथ ही रिश्ता और प्यार भी खत्म हो जाता है. बेवफाई और दिल टूटने से कई लोग घबराते हैं. कुछ लोगों में धोखे का डर इस कदर रहता है कि उन्हें कई बार सपने भी इसी तरह के आने लगते हैं. 

कई लोग ऐसा सपना देखते हैं, जिसमें वह अपने पार्टनर को धोखा दे रहे होते हैं. अब सवाल उठता है कि क्या सपने में पार्टनर को धोखा देना किसी गंभीर दिक्कत की चेतावनी है? ऐसे सपने का आखिर क्या मतलब होता है? आइए जानते हैं...

क्या ऐसे सपने देखना चिंता की बात?

अगर आप अपने पार्टनर को धोखा देने वाला सपना देखते हैं तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको घबराने या चिंता करने की जरूरत है. धोखा देने से संबंधित सपने का कुछ भी मतलब हो सकता है. अगर आप इस तरह का सपना देख रहे हैं तो इसका यह मतलब हो सकता है कि आप खुद को किसी चीज के लिए दोषी मान रहे हैं. हालांकि यह भी हो सकता है कि इसका आपके रिलेशनशिप से कोई लेना-देना न हो.

धोखा देने का मतलब क्या होता है?

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ ड्रीम्स की मेंबर और ड्रीम एनालिस्ट लॉरी लोवेनबर्ग ने बताया कि अपने पार्टनर को धोखा देने का सपना आना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको किसी बात का अपराधबोध है या चिंता है, जो उस समय को बर्बाद कर रहा है, जिसे आपको रिलेशनशिप में लगाया चाहिए.

सपनों के संकेतों को समझें

जबकि इसके पीछे की दूसरी वजह यह हो सकती है कि आपका सपना आपको कुछ जरूरी बात बताने की कोशिश कर रहा है, जैसे- आप खुद को धोखे में रख रहे हैं या आप सच्चे नहीं है. इसे इस उदाहरण से समझा जा सकता है कि कुछ लोगों को अपनी डाइट या एक्सरसाइज से जुड़े सपने आते हैं, इसका मतलब है कि वे अपनी डाइट या एक्सरसाइज को लेकर अलर्ट नहीं है और अपने साथ छल कर रहे हैं. ड्रीम एनालिस्ट के मुताबिक, सपने आपको यह भी संकेत दे सकते हैं कि आप अपनी सेक्स लाइफ से खुश नहीं है और अधूरा महसूस कर रहे हैं. सपनों के संकेतों को गहराई से समझने पर आपको उसके सही मतलब के बारे में पता चलेगा.

ये भी पढ़ें: 'दारू' पीकर आशीर्वाद देता है ये 'पाखंडी बाबा', भक्तों की भीड़ में बैठकर गटक गया पूरी बोतल, Video देखकर भड़के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget