एक्सप्लोरर

कुत्ते पालने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान! यहां मालिक को पालतू डॉग ने मार दी गोली

कुत्ते द्वारा मालिक को गोली मारने की घटना तुर्की के सैमसन शहर की बताई जा रही है. लोकल मीडिया में छपी खबरों की मानें तो मरने वाले मालिक का नाम ओजगुर गेवरेकोग्लू था, जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है.

भारत में कुत्ते-बिल्लियां पालने के बहुत से शौकीन हैं. कई बार मालिक इन पेट्स के साथ बेहद लापरवाही भी दिखाते हैं, जिसका खामियाजा इन्हें बाद में भुगतना पड़ता है. कल ही एक खबर थी, जिसमें एक पालतू बिल्ली के काटने से उसके मालिक के शरीर में इंफेक्शन फैल गया और बाद में उसकी मौत हो गई. अब एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक कुत्ते ने अपने मालिक को गोली मार दी. हालांकि, सुनने में यह कहीं से भी सच नहीं लगता, लेकिन ये सच है कि एक कुत्ते द्वारा गोली चलने से उसके मालिक की मौत हुई है. लेकिन ये मामला इतना भी सीधा नहीं है जितना सुनने में लग रहा है.

कहां की है ये घटना

कुत्ते द्वारा मालिक को गोली मारने की घटना तुर्की के सैमसन शहर की बताई जा रही है. लोकल मीडिया में छपी खबरों की मानें तो मरने वाले मालिक का नाम ओजगुर गेवरेकोग्लू था, जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि ओजगुर अभी हाल ही में 10 दिन पहले ही पिता बना था. 10 दिन पहले तक जिस घर में बच्चे के आने की खुशी थी, आज वहां मातम पसरा हुआ है.

कुत्ते ने कैसे मार दी गोली

दरअसल, इस पूरे मामले में गोली कुत्ते द्वारा चली है ये सही है, लेकिन इसमें कुत्ते की कोई गलती नहीं है. तुर्की के लोकल मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, ओजगुर गेवरेकोग्लू जब अपने घर में कुछ काम कर रहे थे तब उनकी बंदूर जो लोडेड थी, जमीन पर पड़ी थी. उनका पालतू कुत्ता जब उधर से गुजर रहा था तो उसका पैर गलती से ट्रिगर पर दब गया और गोली मालिक को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, इस मामले में एक पक्ष ये भी कह रहा है कि इस मर्डर के पीछे कुत्ते का बहाना दिया जा रहा है, जबकि असली खेल कुछ और ही है.

साल 2018 में भी हुई थी ऐसी घटना

तुर्की में होने वाली इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है. साल 2018 में भी एक खबर न्यू मेक्सिको से आई थी, जिसमें बताया गया था कि एक आदमी जब अपने कुत्ते के साथ खरगोश का शिकार कर रहा था, तो उस दौरान कुत्ते से गलती से गोली चल गई और वह गोली मालिक के पीठ में जा कर लगी थी. हालांकि, अगर जानवरों की बात छोड़ दें तो भारत में भी कई बार ऐसी खबरें आई हैं कि बंदूक साफ करते हुए गोली चल गई, या बच्चे जब घर में रखी बंदूक से खेल रहे थे, तब अचानक से उनसे गोली चल गई.

ये भी पढ़ें: इस शहर में बसने वाले को मिल रहे हैं 25 लाख रुपए, आप भी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
Viral Video: तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget