एक्सप्लोरर

Momo और Dimsums में क्या है फर्क? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, आए मजेदार जवाब

एक स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप चैट का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो दोस्तों के बीच इस बात को लेकर डिस्कशन हो रहा है कि मोमोज और डिमसम्स में क्या अंतर है.

Trending News: एक जमाना था, जब जुबां पर समोसे के स्वाद का राज रहता था. अब दौर दूसरा है और समोसे को मात देकर मोमोज ने हर दिल में अपनी जगह बना रखी है. आलम यह है कि देश का कोई भी शहर हो या कोई भी इलाका, वहां कुछ मिले न मिले, लेकिन मोमोज जरूर मिल जाते हैं. कोई लाल मिर्च वाली तीखी चटनी के साथ मोमोज को जुबां की दहलीज तक पहुंचाता है तो कोई मायोनीज के साथ मोमो खाकर मिठास का जायका लेता है. हालांकि, अब मामला यह है कि मोमोज की दुनिया में भी बंटवारा होने लगा है. ताजा बहस मोमोज और डिमसम में फर्क को लेकर हो रही है और सोशल मीडिया पर संग्राम छिड़ चुका है. अब यूजर्स ऐसे-ऐसे तर्क दे रहे हैं, जिससे आपकी भी हंसी छूट जाएगी. 

वेज और नॉनवेज, दोनों तरह के मामोज

सबसे पहले वेज मोमोज बिकना शुरू हुआ या नॉनवेज, यह तो पता नहीं, लेकिन मोमोज की दुनिया में अब कई कैटिगरी बन चुकी हैं. वेज खाने वालों के लिए वेज मोमोज, पनीर मोमोज और सोया मोमोज की वैरायटी होती है तो नॉनवेज प्रेमियों के लिए चिकन मोमोज एकछत्र राज रखते हैं. इस बीच मोमो का दूसरा रूप भी सुर्खियां बटोरने लगा है, जिसे डिमसम कहा जाता है. अब मोमोज और डिमसम को लेकर ही सवाल-जवाब का दौर शुरू हो गया है. 

सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप चैट वायरल

सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें दो दोस्त मोमोज और डिमसम के फर्क को लेकर आमने-सामने आ गए. ऋषभ नाम के यूजर ने अपने दोस्त के सवाल पर कहा कि दोनों में सिर्फ बर्तन का फर्क है. अगर मोमोज लकड़ी के बैंबू बॉक्स में परोसे जाएं तो वह डिमसम्स बन जाते हैं और अगर प्लेट में परोसे जाएं तो मोमोज कहलाते हैं. पोस्ट के कैप्शन में यूजर ने पब्लिक पोल करते हुए पूछ लिया कि मैं सही कह रहा हूं या नहीं?

यूजर्स ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन

पोस्ट को Rishabh Kaushik नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि मोमोज और डिमसम की यह लड़ाई कमेंट बॉक्स में भी शुरू हो चुकी है. एक यूजर ने लिखा, 'औकात का भी फर्क है. 50 रुपये में आए तो मोमोज और 500 रुपये में आए तो डिमसम्स'. दूसरे यूजर ने तो अलग ही तर्क दे दिया. उसने लिखा कि मोमोज मैदा से बनाए जाते हैं, जबकि डिमसम्स चावल के आटे से बनते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रेहड़ी पर मिले तो मोमोज और रेस्टोरेंट पर मिले तो डिमसम्स'.

यह भी पढ़ें: फ्रेशर पार्टी में डीयू की लड़की ने उड़ा दिया गर्दा, साड़ी पहनकर 'छोकरा जवां रे...' गाने पर किया ऐसा जबरदस्त डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget