एक्सप्लोरर

अब पाकिस्तान की भी पर्ची निकालेंगे बागेश्वर बाबा! रक्षा मंत्री को दे डाली ये सलाह, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि सेना को सैन्य शक्तियों के साथ बालाजी की शक्तियों का भी इस्तेमाल करना चाहिए, इसमें मैं खुद सेना का साथ देने को तैयार हूं.

Trending Video: हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ जिसमें कई लोगों ने अपनी जानें गंवा दी, जिसके बाद पूरे देश में रोष है. ऐसे में देश के बुद्धिजीवियों का भी कहना है कि देश में बाबा बने लोग पर्ची निकालकर क्यों नहीं बताते कि आतंकी हमला होने वाला है. इन सभी सवालों के बीच खुद को बाबा कहने वाले बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो अपनी शक्तियों से सेना का साथ देने की बात करते दिख रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि सेना को सैन्य शक्तियों के साथ बालाजी की शक्तियों का भी इस्तेमाल करना चाहिए इसमें मैं खुद सेना का साथ देने को तैयार हूं.

बाबा बागेश्वर करने जा रहे सेना की मदद

वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें बाबा बागेश्वर कहते दिख रहे हैं कि अब हम राष्ट्रहित में भी अपना सहयोग देने जा रहे हैं. सेना को चाहिए कि सैन्य शक्तियों के अलावा हनुमान जी की दिव्य शक्तियों का भी लाभ उठाएं. हम खुद सेना का साथ देने को तैयार हैं. हम ऑफिशियल अधिकारी तो बन नहीं सकते सेना में, क्योंकि हम पढ़े लिखे नहीं है. लेकिन अपनी शक्तियों से सेना को गुप्त जानकारी मुहैया करा सकते हैं. आने वाले वक्त में कहां कौन सी घटना हो सकती है उसे जानने के लिए सेना को हमारी शक्तियों का सदुपयोग करना चाहिए और इस मामले में हम रक्षा मंत्री से भी कहेंगे.

गुप्त तरीके से दिव्य शक्तियों से लगाएंगे अनहोनी का पता!

आगे धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने कहा कि हम उन्हें ये जानकारी गुप्त तरीके से बताएंगे, क्योंकि खुलकर बताएंगे तो कोई हमें ही उड़ा जाएगा. हम अब देशहित में भी काम करना चाहते हैं ताकी राष्ट्र का भला हो. मन की बात बता देने भर से देश का भला होने वाला नहीं है. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है, जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ESIC में स्पेशलिस्ट बनने का सुनहरा मौका, सैलरी मिलेगी 78,800; इस डेट तक करें अप्लाई

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @PunsterX नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा...बाबा किसी को वीडियो में निशाने पर ले रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा...ये बाबा तो अनपढ़ हैं, खुद अपने मुंह से बोल रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लगता है बाबा के पास दिव्य शक्तियां अभी अभी आई हैं, पुलवामा और पहलगाम के वक्त बाबा मां के पेट में थे.

यह भी पढ़ें: गरीबी को हराकर रची सफलता की कहानी, छाया कुमारी ने UPSC 2024 में लहराया परचम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget