एक्सप्लोरर

Jugad Video: तेज बारिश में भी दूल्हे ने बारात निकालने का ढूंढा ऐसा देसी जुगाड़, यूजर बोले, "It happens only in India"

Baraat Video: ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बारात को तेज बारिश से जूझते हुए अपने गंतव्य (Destination) की ओर बढ़ते देखा गया है. 

Trending: शादियों का सीजन (Marriage Season) चल रहा है. शादी के लिए परिवार वाले (family members) तमाम तैयारियां करके रखते हैं, चूंकि ये दिन लड़का और लड़की दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है इसीलिए तैयारियां भी जोर शोर से होती हैं. घरवाले भी चाहते हैं कि शादी पूरे रीति रिवाजों (rituals) के साथ हो. ऐसे में यदि कोई बाधा आ भी जाए तो इसका अंदाजा लड़के या लड़की को नहीं होने दिया जाता है, घरवाले पूरी लगन से शादी में वैसे ही शामिल होते हैं जैसा सोचा गया था.

बारात है जरूरी

मध्य प्रदेश के इंदौर का एक वीडियो जहां ट्विटर पर सामने आया है जिसमें भारी बारिश के बावजूद एक शादी की बारात अपने गंतव्य की ओर बढ़ती दिख रही है. यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. शादी में बारात की एक अलग अहमियत होती है. हर लड़की चाहती है कि उसका जीवनसाथी बारात लेकर उसको लेने आए. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बारात की रस्म को पूरा करने के लिए लड़के के घरवालों ने कोई कसर नहीं छोड़ी, यहां तक कि रास्ते में तेज बारिश हो जाने के बावजूद बारात ले जाने का सिलसिला रुका नहीं.

वीडियो देखें:

तिरपाल का किया इस्तेमाल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रास्ते में अचानक तेज बारिश होने के बावजूद बारात आगे बढ़ रही है. इसमें आए सभी लोग बारात का हिस्सा बने रहते हैं जबकि वो चाहते तो रुक सकते थे या फिर गाड़ी में भी जा सकते थे. बारातियों को बारिश से बचने के लिए एक बड़ी तिरपाल ( large water resistance sheet)  का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है. ये बरसाती इतनी बड़ी होती है कि इसमें सभी बाराती समा जाते हैं और भीगने से काफी हद तक बच जाते है. बारिश के व्यवधान डालने के बावजूद बारात रुकी नहीं बस चलती गई. बारात एक शादी के बैंड के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें इसके सदस्य लोकप्रिय धुनों पर तालियां बजा रहे हैं. 

यूजर्स ने किए बढ़िया कमेंट्स

वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज के साथ वायरल हो गया है. बारात को इस तरह सड़क पर चलते हुए देखना इंटरनेट यूजर्स के लिए बिलकुल नया है साथ ही साथ ये वीडियो यूजर्स को काफी रोचक भी लगा. वीडियो को कई ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया है और हजारों बार इस वीडियो को देखा जा चुका है. वीडियो पर कई टिप्पणियां भी आई हैं. एक यूजर ने कहा, 'यह सिर्फ भारत में होता है." दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्थिति क्या है, हम दुल्हन को ले जाएंगे."

मंगलवार को थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शादी मंगलवार को इंदौर के परदेसी पुरा इलाके (Pardesi Pura, Indore) में हुई है. जब बारात अपने स्थान से चली तो मौसम सुहाना था, लेकिन आधी दूरी पार करते ही अचानक बारिश शुरू हो गई. बारिश की तीव्रता को देखते हुए आदेशानुसार एक बड़ा तिरपाल लगा दिया गया है, जिससे बाराती अपनी बारात अपने निश्चित स्थान पर के जा सकें

ये भी पढ़ें:

Watch: फ्लाइट में बैठी महिला भूल गई अपना पर्स, ग्राउंड स्टाफ ने इस स्टाइल में किया वापस

Watch: चलती पिकअप से फ़िल्मी अंदाज़ में उड़ा ली सीमेंट की बोरी, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Video: विदेशी कपल ने पूछा- कूड़ेदान कहां है? सिक्योरिटी गार्ड ने बालकनी से नीचे फेंक दिया कचरा
विदेशी कपल ने पूछा- कूड़ेदान कहां है? सिक्योरिटी गार्ड ने बालकनी से नीचे फेंक दिया कचरा
Video: पालतू कुत्ते की मौत के बाद टूट गया मालिक, नदी में बहाई लाश, फिर फूट-फूटकर रोया
पालतू कुत्ते की मौत के बाद टूट गया मालिक, नदी में बहाई लाश, फिर फूट-फूटकर रोया
आपसी झगड़े में सिरफिरे ने महिला को दिया छत से धक्का, सामने आया वीडियो
आपसी झगड़े में सिरफिरे ने महिला को दिया छत से धक्का, सामने आया वीडियो

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget