एक्सप्लोरर

Watch: चलती पिकअप से फ़िल्मी अंदाज़ में उड़ा ली सीमेंट की बोरी, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Theft Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लाइव चोरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप दो चोरों को चलती पिकअप से चोरी करते हुए देखेंगे. ये वीडियो सच में हैरान करने वाला है.

Filmy Style Theft Video: बॉलीवुड (Bollywood) की लोकप्रिय फिल्म 'धूम' (Dhoom Movie) तो हम सबने देखी है. जिन्होंने नहीं भी देखी उन्होंने चलते ट्रक (Truck) से चोरी (Theft) वाला सीन तो सोशल मीडिया पर देखा ही होगा, लेकिन वो तो एक फिल्म थी और स्क्रिप्ट में चोरी के सीन को बकायदा लिखा गया था. मगर आप सोच सकते हैं कि ठीक वैसी ही चोरी हकीकत में भी हो सकती है. सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे. 

आपने फिल्मों में चोरी करने के दसियों शानदार तरीके देखे होंगे. जनता उस वक्त हक्की-बक्की रह जाती है, जब टॉम क्रूज (Tom Cruise) से लेकर रितिक रोशन (Hrithik Roshan) जैसे दमदार अभिनेता गजब स्टाइल में बड़े पर्दे पर चोरियों को अंदाम देते नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में दो शातिर चोरों ने ठीक वैसे ही चोरी को अंजाम दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Virk (@karanvirk_97)

फिल्मी स्टाइल में की चोरी

सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से सामने आया चोरी को ये वीडियो उज्जैन (Ujjain) का बताया जा रहा है. चोरी के वीडियो को किसी शख्स ने चलती गाड़ी से रिकॉर्ड किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पिकअप (Pickup Van) पर एक शख्स पीछे की ओर लटका हुआ है और उसका साथी बाइक के साथ पिकअप के पीछे-पीछे चल रहा है. 

वीडियो में आप देखेंगे कि पिकअप पर लटका चोर शातिर तरीके से तिरपाल काटता है और उसमें से एक बोरी को सड़क पर फेंक देता है. इसके बाद चलते पिकअप से ही वो बाइक पर वापस आकर बैठ जाता है. है ना ये हैरान करने वाला. चलते पिकअप से ऐसे लाइव चोरी आपने पहले शायद ही देखी हो. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इन्होंने पिकअप से सीमेंट की चोरी की है. 

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर karanvirk_97 नाम के अकाउंट से 9 जून को पोस्ट किया गया था. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 मिलियन लोग देख चुके हैं. 7 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'ये तो फास्ट एंड फ्यूरिस का सीन लगता है.' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये तो रिस्की बिज़नेस है.'

ये भी पढ़ें- Watch: पार्सल देने आए डिलीवरी बॉय की अकड़ देख हैरान हुई इंटरनेट की जनता, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें- Watch: अमेरिका के शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 10 मिनट में खाए 63 हॉटडॉग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget