एक्सप्लोरर

Viral Post: 1970 vs 2025... कितनी बदल गई मिडिल क्लास की जिंदगी? शख्स ने बताई गणित तो वायरल हो गया पोस्ट 

भले ही 1970 की तुलना में 2025 में देश ने तरक्की की हो और लोगों ने अपनी लाइफ को अपग्रेड भी किया हो, लेकिन यह बात भी सच है कि मिडिल क्लास के लिए कंपटीशन और मेंटर स्ट्रेस उतना ही बढ़ा है.

दिल्ली के एक उद्यमी का लिंक्डइन पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में शख्स ने 1970 से आज के समय के मिडिल क्लास की तुलना की है. 1970 से 2025 के बीच 55 साल बीत चुके हैं. देश ने काफी तरक्की की है. मिडिल क्लास ने भी खुद को अपग्रेड किया है, लेकिन इन 55 सालों में देश के मिडिल क्लास को कई तरह के चैलेंजेस भी फेस करने पड़े हैं. 

शख्स द्वारा की गई इस तुलनात्मक पोस्ट को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या भारत की आर्थिक स्थिति में उछाल व्यक्तिगत स्थिरता और मन की शांति की कीमत पर आया है. इस शख्स की पोस्ट तो इस ओर ही इशारा करती है, जिसमें कहा गया है कि 1970 की तुलना में 2025 में मिडिल क्लास के लोगों की मेंटल स्ट्रेस बढ़ी है. 

1970 से की 2025 की तुलना

बिनोलूप के संस्थापक हिमांशु कालरा ने अपनी पोस्ट में 1970 के मिडिल क्लास की तुलना 2025 के मिडिल क्लास से की है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, भारतीय मिडिल क्लास व्यक्ति का जीवन, 1970 बनाम 2025. 

1970 में...

    • आप कॉलेज जाते हैं.
    • आप डिग्री लेते हैं.
    • आप एक हुनर सीखते हैं.
    • इसी हुनर के दम पर नौकरी पाते हैं.
    • अच्छी सैलरी पर अपने करियर की शुरुआत करते हैं.
    • एक अच्छा घर लेते हैं.
    • शादी करते हैं.
    • तीन बच्चे होते हैं.
    • पांच लोगों का परिवार पालते हैं.
    • आप अपने जीवन में पूरी तरह सेटल हो जाते हैं. 

वहीं 2025 में...

  • कॉलेज तक पहुंचने के लिए लाखों लोगों से कंपटीशन करते हैं.
  • लोन से शुरुआत करते हैं.
  • डिग्री प्राप्त करते हैं.
  • कई तरह के हुनर सीखते हैं.
  • हर हुनर दो साल में पुराना हो जाता है.
  • नौकरी पाने के लिए हजारों लोगों से कंपटीशन करते हैं.
  • महंगाई बढ़ती जाती है.
  • सैलरी में अच्छा अप्रेजल नहीं मिलता.
  • नया हुनर सीखते हैं.
  • शादी करते हैं.
  • एक बच्चा करते हैं. 
  • दोनों पार्टनर बच्चे को पालने के लिए कमाते हैं.
  • मेंटल स्ट्रेस? इसे आप खुद ही समझिए. 

पोस्ट में दिखाए गए हैं असल चैलेंजेस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में बदलते समय के साथ मिडिल क्लास के लिए सामने आ रहे चैलेंजेस को दिखाया गया है. इस पोस्ट के जरिए शख्स ने यह दिखाने की कोशिश की है कि 1970 की तुलना में मिडिल क्लास व्यक्ति के जीवन में कितनी चुनौतियां आई हैं, वह कॉलेज शुरू करने से लेकर परिवार पालने तक कर्ज में डूबा रहता है और उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ती जाती है. 

यूजर्स दे रहे मिलीजुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर हिमांशु कालरा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स मिली जुली प्रतिक्रिया रहे हैं. एक यूजर ने बढ़ती चुनौतियों के पीछे बढ़ती जनसख्ंया को जिम्मेदार ठहराया. तो वहीं एक यूजर ने लिखा, पहले की तुलना में आज लोगों के पास मौके बहुत हैं, लेकिन लोगों में क्लियरिटी नहीं है. एक यूजर ने लिखा, अपस्किलिंग, मुद्रास्फीति और मानिसक स्वास्थ्य संघर्ष कभी न खत्म होने वाला चक्र है. 

यह भी पढ़ें: होटल रूम में परदा लगाना भूल गया फिजिकल रिलेशन बना रहा कपल, जयपुर के फ्लाईओवर पर लग गया ट्रैफिक जाम

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
मछली पकड़ रहे सारस पर दरिंदे का हमला, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस
कहीं मुझे प्यार....क्यूट सी लड़की ने नदी किनारे किया प्यारा सा डांस

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget