एक्सप्लोरर

Viral: घूंघट में छुपाकर गुटखा खाती है बहू, शिकायत लेकर थाने पहुंचे ससुराल वाले, पति बोला- 'साथ नहीं रखूंगा'

Agra News: पति-पत्नी का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था. कपल की शादी छह महीने पहले हुई थी. काउंसलर कुछ महीने पहले दोनों में सुलह करा घर भेज चुके थे.

UP News: यूपी के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार अपनी बहू के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचा. आरोप है कि घर की बहू घूंघट की आड़ में छुपाकर गुटखा खाती है और सबके मना करने के बावजूद नहीं मानती. परिवार ने बहू के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है. यहां तक कि पत्नी से परेशान पति भी उससे तलाक चाहता है. वहीं, दुल्हन का कहना है कि उसका पति उससे दूर रहता है और उसका किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध है. महिला ने भी इसको लेकर पुलिस में केस दर्ज कराया है.

पति-पत्नी का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था. कपल की शादी छह महीने पहले हुई थी. काउंसलर कुछ महीने पहले दोनों में सुलह करा घर भेज चुके थे. मामला दोबारा काउंसलर के सामने पहुंचने पर पति को तीन बार तारीख दी गई थी. उधर, पति का आरोप है कि पत्नी को गुटखा खाने की लत है. वह किचन से लेकर घर के कोनों में जहां-तहां पीक मार देती है. इससे घर में गंदगी होती है. पत्नी ने गुटखा खाने की लत छोड़ने का वादा किया था, इसलिए वह उसे दोबारा अपने साथ लेकर गया था.

पत्नी ने पति पर लगाया ये आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी का कहना था कि पति दहेज के लिए उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता है. उस पर गुटखा खाकर पीक मारने का आरोप लगा पीछा छुड़ाना चाहता  है. दुल्हन का ये भी कहना है कि उसका पति गुजरात में काम करता है और शादी के बाद गुजरात चला गया. वहां उसके दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं. उसने बताया कि पति के मोबाइल में कई लड़कियों के नंबर भी देखे और उसे बात करते भी सुना है. पत्नी का कहना है कि इस वजह से ही पति उसे छोड़ना चाहता है ओर उसे घर से निकाल दिया है. फिलहाल मामला काउंसलर के जिम्मे है और अभी तक इस मसले का हल नहीं निकाला जा सका है.

ये भी पढ़ें-

Girl Dance Video: 'दिलबर-दिलबर' गाने पर लड़की का धमाकेदार डांस, वीडियो देख लोग बोले- 'इसके आगे नोरा फतेही भी फेल है'

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India Viral Video: 300 फीट तक नीचे झूली थी फ्लाइट! वीडियो देख कांप उठेगी रूह
300 फीट तक नीचे झूली थी फ्लाइट! वीडियो देख कांप उठेगी रूह
Viral Video: हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ वायरल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget