एक्सप्लोरर

Video: वायरल होने की सनक! ट्रेक्टर से स्टंट कर रहा था युवक, उसके नीचे दबने से हो गई मौत, वीडियो वायरल

Viral Video: कर्नाटक में रील बनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई. युवक ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. देखिए वायरल वीडियो.

Karnataka News: कर्नाटक से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का ट्रेंड हर किसी को अपनी ओर खींच रहा है. लोग लोकप्रिय होने और कुछ सेकेंड्स का वीडियो वायरल करने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं. ऐसा ही मामला कर्नाटक में हुआ, जहां एक युवक ने ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की और उसकी जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई.

ट्रैक्टर चलाकर स्टंट दिखा रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ खेत के पास रील शूट कर रहा था. कैमरा ऑन हुआ और वह ट्रैक्टर चलाकर स्टंट दिखाने लगा. शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया. ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और युवक उसके नीचे दब गया. मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और भागकर उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

कहा जा रहा है कि इस हादसे का पूरा वीडियो उसके दोस्तों ने शूट किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं. इसमें साफ दिखता है कि कैसे रील बनाने का शौक एक इंसान की जिंदगी पर भारी पड़ गया.

पुलिस ने मामले की जानकारी ली

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे इस हादसे को भूल नहीं पा रहे. स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि लोग सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें.

इस घटना से एक बड़ा सबक मिलता है कि रील और लाइक्स के चक्कर में अपनी जान खतरे में डालना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है. इंटरनेट पर वायरल होने की चाह ने कई जिंदगियां खत्म की हैं, और यह मामला भी उसी का ताजा उदाहरण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला
डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget