एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम पर ट्रेंड में है ये लड़का, टीचर से बहस के वीडियो हो रहे वायरल, 1 करोड़ तक है व्यूज

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटा स्कूली बच्चा अपने गुरुजी को अपने ऊपर लगे आरोप की सफाई देता दिख रहा है. बच्चे का यह प्यारा सा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है. ऐसे ही एक स्कूली बच्चे का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर एक स्कूल के छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चा बड़े प्यारे अंदाज से अपने ऊपर लगे आरोप को झूठा साबित करने में लगा है और अपने गुरुजी से बहस करता दिख रहा है. कहा जाता है कि बच्चे मन के सच्चे, यानी बच्चे जो कहते हैं वह ज्यादातर साफ मन से कहते हैं और सच कहते हैं.आइए आपको एक ऐसे ही क्यूट से स्कूली बच्चे के वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं.

यहां देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navneet jha (@navneetjha9916)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्चे के ऊपर उसका टीचर स्कूल का दरवाजा तोड़ने का आरोप लगा रहा है. और बच्चा कह रहा है कि नहीं गुरुजी हमने दरवाजा नहीं तोड़ा. इस पर टीचर कहता दिख रहा है कि दरवाजा तूने ही तोड़ा है ऐसा दामिनी कह रही है. इस पर बच्चा बड़े क्यूट से अंदाज में पास खड़ी छोटी बच्ची दामिनी पर भड़क जाता है.

बृज भाषा में बात करता दिख रहा है बच्चा
वायरल वीडियो में स्कूल का बच्चा उत्तर प्रदेश की भाषा में बात करता दिख रहा है. जब गुरूजी उससे पूछते हैं कि तूने नहीं तोड़ा दरवाजा तो किसने तोड़ा है तो इस पर बच्चा कहता है कि देव ने दरवाजा तोड़ा है.इन सारी तू तू मैं मैं में आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. बहस बाजी के आखिर में टीचर बच्चे को कहता है कि तू सारा दिन फुटबॉल खेलता रहता है और पढ़ाई नहीं करता है इस पर भी बच्चा बड़े प्यारे अंदाज से खुद का बचाव करता है. वीडियो को Navneetjha नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यूजर दे रहे हैं अपनी अपनी प्रतिक्रिया
वीडियो को देखकर अलग अलग यूजर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि सारे फसाद की जड़ दामिनी है तो एक और यूजर ने लिखा कि कुछ भी हो लेकिन दरवाजा इस बच्चे ने नहीं तोड़ा है.एक और यूजर ने लिखा कि गुरुजी खुद बच्चे से डरे हुए नजर आ रहे हैं.वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन लोगों ने लाईक किया है और 11 हजार लोगों ने कमेंट किया है. इसके और भी वीडियो वायरल हुए हैं, जिनके व्यूज 6 मिलियन, 10 मिलियन तक है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
Father's Love: पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
Dog Stuck in Wall: दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget