एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो में कपल पर चढ़ा रोमांस का फीवर, खुलेआम एक दूसरे को करने लगें किस, Video वायरल

Couple Kissing In Metro: दिल्ली मेट्रो में एक कपल खुलेआम रोमांस करने लगता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकतें करने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई है.

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर सफर करने वाली युवती के चर्चे अभी खत्म नहीं हुए थे कि अब चलती मेट्रो में एक कपल के किसिंग वीडियो (Couple Kissing In Metro) ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. ट्विटर पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया गया है कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का है. वायरल क्लिप में एक कपल की हरकत देखकर मेट्रो में सफर कर रहे अन्य यात्री शर्म से इधर-उधर ताकने लगते हैं.

एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो के एक वीडियो की चर्चा जोरों पर है. सरेआम आजकल उल्टी-सीधी हरकत करते हुए बहुत से युवाओं को देखा जा रहा है. अगर बात मेट्रो की करें तो ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले वायरल हो चुके हैं, जिसमें लोगों को डांस करते या वीडियो बनाते देखा गया है. कई बार कुछ लोगों को सीट के लिए भी आपस में लड़ते झगड़ते हुए भी मेट्रो में नोटिस किया गया है. एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक कपल को जमकर रोमांस करते हुए देखा गया है. चलती मेट्रो में रोमांस करता ये कपल एक दूसरे पर चुंबनों की बारिश करता हुआ कैमरे में कैद किया गया है, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है.

वीडियो देखिए:

यूजर्स का फूटा गुस्सा

चलती मेट्रो में युवक-युवती का रोमांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में आप एक कपल को चलती मेट्रो में सरेआम रोमांस करते हुए देख सकते हैं. वीडियो में आपने देखा कि कैसे ये कपल बिना किसी संकोच के पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकतें कर रहा है. इस तरह की हरकतों से दूसरे यात्री असहज महसूस करते हैं और उन्हें परेशानी भी होती है. वीडियो देखने के बाद गुस्साए सोशल मीडिया यूजर्स ने पब्लिक प्लेस में ऐसी अश्लील हरकत करने वाले ऐसे कपल पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.  

क्या कहता है कानून...

हालांकि पब्लिक प्लेस में इस तरह की हरकत करने पर जेल भी हो सकती है. पब्लिक प्लेस पर अगर कोई लड़का-लड़की अश्लील हरकत करते हैं तो उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है. आईपीसी की धारा 294 के तहत पुलिस कपल पर एक्शन ले सकती है, यानी कि सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, बाजार, स्टेशन, सड़क पर अश्लील हरकत करते हुए यदि कोई पकड़ा जाता है तो पुलिस उसको गिरफ्तार कर सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में दिखी एक नई "उर्फी जावेद"! कपड़ों की स्टाइल देखकर दंग रह गए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
Viral Video: वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget