एक्सप्लोरर

Watch: फ्लाइट में पार्टी करते दिखे लोगों पर भड़के कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, बताया 'इडियट्स'

Trending News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फ्लाइट के अंदर एक ग्रुप को पार्टी करते देखा गया है, जिसे लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने नाराजगी जताई है.

Trending News in Hindi: दुनियाभर में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट ने सभी को परेशान कर रखा है. प्रत्येक देश मौजूदा समय में कोरोना महामारी से बचने के लिए कोविड दिशा-निर्देशों को पालन करने की हिदायत दे रहा है. ज्यादातर जगहों पर लोगों की भीड़ को इकट्ठा होने से रोका भी जा रहा है. वहीं ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कनाडा से मैक्सिको जा रहे एक चार्टर्ड फ्लाइट में लोगों को शराब पीते, धूम्रपान और पार्टी करते हुए देखा गया है. जिसे लेकर कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं. 

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चार्टर्ड फ्लाइट में कुछ लोगों को ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ाते देखा गया है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें यूजर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा बुधवार को कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर चार्टर्ड फ्लाइट में पार्टी कर रहे लोगों को 'बेवकूफ' बताया है.

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट में पार्टी करने वालों का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई एयरलाइनों ने उन्हें कैनकन से वापस उड़ान भरने से मना कर दिया. बताया जा रहा है कि इस पार्टी ट्रिप का आयोजन 111 प्राइवेट क्लब के संस्थापक जेम्स अवद ने किया था, जिन्होंने चार्टर्ड सनविंग फ्लाइट से 30 दिसंबर को एक ग्रुप के साथ मेक्सिको के लिए उड़ान भरी थी.

इसे भी पढ़ेंः
Trending News: दुनिया के सबसे डरावने पब से चोरी हुई महिला की खोपड़ी, 200 साल पहले मिली थी मौत की सजा!

डेली मेल के अनुसार बताया गया है कि जब फ्लाइट के अंदर पार्टी करने वाले प्रभावशाली लोगों के फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे और उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा, तो चार्टर्ड सनविंग फ्लाइट ने 5 जनवरी की उनकी घर वापस जाने की फ्लाइट रद्द कर दी. जिसके बाद  Air Transat और Air Canada ने भी सेफ्टी रीजन का हवाला देते हुए उन्हें एक ग्रुप के रूप में वापस उड़ान भरने से मना कर दिया है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वोडका की एक बोतल को फ्लाइट के अंदर इधर-उधर जाती दिख रही है. वहीं एक महिला हवा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही है. कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी नाराज दिख रहे हैं. उनका कहना है कि 'सभी कनाडाई लोगों की तरह, जिन्होंने उन वीडियो को देखा है, मैं भी बेहद निराश हूं.'


इसे भी पढ़ेंः
Trending News: रिटायरमेंट पर टीचर को दी अनोखी विदाई, हाथी पर बैठाकर पूरे गांव घुमाया, हर शख्स हुआ शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Post: वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
Viral Video: 30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
Tamil Nadu Railway Viral Video: तेज रफ्तार ट्रेन के सामने फंसा शख्स, रेलवे गेटकीपर ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी, VIDEO वायरल
तेज रफ्तार ट्रेन के सामने फंसा शख्स, रेलवे गेटकीपर ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी, VIDEO वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget