एक्सप्लोरर

Video: 'रामू' बैल के फैन हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर ‘Life-Positive’ के बारे में कही ये बात

Viral Video : बैल 'रामू' के बारे में बताया जा रहा है कि ये बैल गौशाला के सारे काम खुद करता है. 'रामू' खुद ही बैलगाड़ी से जुड़ता है और पूरा दिन काम करता रहता है.

Business Tycoon Anand Mahindra : सोशल में मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहने वालों में से एक भारत के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हर समय कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं. यही कारण है कि उन्हें उनके फैंस और फॉलोअर्स काफी पसंद करते हैं. उनके द्वारा की गई फोटो, वीडियो या पोस्ट लोगों को काफी पसंद आती हैं.  हाल ही में आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक बैल के ऊपर है जिसका नाम वीडियो में 'रामू' बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में है क्या ?

दिमाग इंसानों में ही नहीं बल्कि दिमाग जानवरों में भी होता हैं. जानवरों के इन्हीं दिमाग की कई बार मिसाल भी दी जाती है. कुछ जानवर जैसे कुत्ता, गोरिल्ला, चिम्पांजी और हाथी के समझ को देखकर आम इंसान भी हैरान हो जाते हैं. समझदारी की बात करें तो बैल भी काफी समझदार होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इस बैल की समझदारी देख आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. बैल की समझदारी के आनंद महिंद्रा भी फैन हो गए हैं. 

 

 

बैल 'रामू' कि क्या है खासियत

वायरल वीडियो में  बैल 'रामू' के बारे में बताया जा रहा है कि ये बैल जो है गौशाला के सारे काम खुद करता है. 'रामू' जो है खुद ही बैलगाड़ी में जुड़ता है और पूरा दिन काम करता रहता है. आमतौर पर किसी भी जानवर से कम करवाने के लिए इंसान को भी उनके साथ मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन ये बैल अधिकतर काम स्वयं करता है. इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया X पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "If Ramu could speak, I bet he would give better advice on how to be ‘Life-Positive’ than every other self-proclaimed motivational speaker in the world." 3.56 मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो पर लोग कर रहे हैं कमेंट

इस वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा रामू से सीखने लायक एक बात यह है कि रामू की प्रेरणा कार्यों से आती है जबकि हममें से अधिकांश को कार्यों के लिए प्रेरणा की आवश्यकता होती है. एक ने लिखा- रामू नारायण मूर्ति से प्रेरित हैं. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-

Video: पहले लड़की को बंदूक दिखाकर डराया, फिर कर दिया प्रपोज़, प्यार के इजहार का तरीका देख दंग रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget