एक्सप्लोरर

नौकरी के लिए ठोकरें खाने के बाद महिला ने किया ऐसा काम, अब कमा रही हजारों रुपये

25 वर्षीय जैनब कम संसाधनों के जरिए ही यूट्यूब की मदद से पहले मशरूम की खेती प्रारंभ की और आज उसी के जरिए चॉकलेट, पापड़, अचार तक बनाकर बेच रही हैं.

अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा दिल में हो तो कम संसाधनों और कम पूंजी में भी कामयाबी पाई जा सकती है. यह कर दिखाया है बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बढहरवा की रहने वाली जैनब बेगम ने. जैनब आज न केवल मशरूम के जरिए खुद को सबल कर खुद स्वावलंबी बन गई हैं बल्कि अन्य महिलाओं को भी सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाकर उन्हें प्रशिक्षित कर रही है. जैनब कम संसाधनों के जरिए ही यूट्यूब की मदद से पहले मशरूम की खेती प्रारंभ की और आज उसी के जरिए चॉकलेट, पापड़, अचार तक बनाकर बेच रही हैं.

ऐसा नहीं कि 25 वर्षीय जैनब के लिए सबकुछ करना इतना आसान था. जैनब चार साल पहले अपने गांव से निकलकर कुछ करने की तमन्ना लिए राज्य की राजधानी पटना पहुंची थी. स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण कर चुकी जैनब को कठिन परिश्रम के बाद एजुकेशनल कंस्ल्टेंसी कंपनी में नौकरी लग गई. कुछ दिनों तक तो सबकुछ सामान्य रहा. जैनब के पति गांव में रहकर सबकुछ देख रहे थे जबकि जैनब के पिता मुबंई में अपना व्यवसाय कर रहे थे.

इस दौरान कोरोना को लेकर लगा लॉकडाउन के कारण जैनब की नौकरी छूट गई और यह वापस अपने गांव घर लौट गई. काफी कोशिशों के बावजूद भी इस दौरान काम नहीं मिल रहा था. आईएएनएस से जैनब अपने उन दिनों की चर्चा करते हुए भावुक होकर कहती हैं कि छोटी बच्ची को गोद में लिए कोरोना काल में काम की तलाश में कभी पटना तो कभी मुजफ्फरपुर गई, लेकिन कहीं काम नहीं मिला. इसी दौरान कुछ मित्रों ने मशरूम की खेती करने की सलाह दी.


नौकरी के लिए ठोकरें खाने के बाद महिला ने किया ऐसा काम, अब कमा रही हजारों रुपये

जैनब को मशरूम की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन यूट्यूब के जरिए इसके विषय में जानकारी हासिल की. इस क्रम में उसने समस्तीपुर कृषि विश्वविद्यालय और बागवानी मिशन के जरिए भी मशरूम की खेती के टिप्स लिए. इसके बाद जैनब ने मशरूम की खेती करने का मन बना लिया. इस बीच उसने पटना से 2 किलोग्राम मिल्की मशरूम का बीज खरीदा. फिर 10 बैग से मशरूम का काम शुरू किया. धीरे-धीरे काम बढ़ता गया और आज उसके वो 1000 बैग से अधिक मशरूम लगा रही है. इसकी मार्केटिंग भी खुद से कर रही है. मशरूम के बढ़ते उत्पाद को देख व्यापारी खुद संपर्क कर रहे हैं.

सफलता से है खुश

चार बहनों में सबसे बड़ी जैनब कहती हैं कि ऐसे कामों में कई परेशनियां भी आती हैं. घर के लोग भी बहुत ज्यादा बाहर नहीं जाने देते, हालांकि जैनब इस सफलता से अब खुश हैं. जैनब बताती हैं कि ठंडे के मौसम में तो वह कई लोगों को काम देती हैं. इसके अलावे वे अब कई महिलाओं और युवकों को प्रशिक्षण देती हैं. उन्होंने कहा कि वह मशरुम की खेती के अलावा उसका कई उत्पाद बनाती है. वह मशरुम का चॉकलेट, अचार और अदौरी के अलावा कई चीजों को बनाती है, जिसका बाजार में काफी डिमांड है. उन्होंने कहा कि फिलहाल वे घर के संसाधनों से ही ऐसी चीजें तैयार करती है, क्योंकि मशीनों को खरीदने में बड़ी पूंजी लगती है.

बागवानी मिशन के तहत जिला और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुकी जैनब अब इस काम को बढ़ाना चाहती है, जिससे अधिक लोगों को वह रोजगार दे सके. फिलहाल वह बैंक से ऋण लेने के लिए योजना बनाई है. जैनब कहती हैं कि उसके द्वारा बनाए गए चॉकलेट की मांग काफी है. वह 10 हजार से ज्यादा चॉकलेट बेच चुकी हैं लेकिन अभी ब्रांडिंग और पैकेजिंग नहीं की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई लड़कियां भी इस काम में अब जुड़ना चाह रही हैं. गांव वाले भी जैनब के इस परिश्रम और कामयाबी से खुश हैं. जैनब फक्र से कहती हैं कि उन्होंने इस काम को 400 रुपये से प्रारंभ किया था लेकिन आज करीब दो साल में तीन लाख रुपये पूंजी हो गई.

ये भी पढ़ें –

खिलौने की दुकान के सामने पहुंचे पिता की हुई हालत खराब, गजब का आइडिया लगाकर बचा लिए पैसे

साइकिल पर बोझ ढोने के लिए शख्स ने लगाया कमाल का जुगाड़, बैलेंस देख खुली रह जाएंगी आंखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Viral Video: राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget