एक्सप्लोरर

समुद्र में सर्फिंग कर रहा था शख्स, पीछे से आई व्हेल और घसीटकर ले गई पानी के भीतर, देखें खौफनाक वीडियो

समुद्र में लोग तरह-तरह की गतिविधियां करते हुए देखे जाते हैं. कोई सर्फिंग करता है, तो कोई स्विमिंग. लेकिन यही समुद्र खतरनाक मछलियों का घर भी है.

दुनिया में समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों के लिए एक फायदा जरूर होता है. उनका जब दिल चाहे, वे समुद्र में जाकर गोते लगा सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वे सर्फिंग, विंड सर्फिंग और बोटिंग भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं. हालांकि, इसके साथ कुछ चुनौतियां भी आती हैं. जैसे कई बार उनका सामना शार्क और डॉल्फिन जैसी खतरनाक मछलियों से हो जाता है, तो कभी वे व्हेल मछली से भी टकरा जाते हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति के साथ भी हुआ है. 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में समुद्र में विंड सर्फिंग कर रहे एक व्यक्ति को व्हेल मछली ने टक्कर मार दी. इसकी वजह से कुछ देर के लिए इस शख्स की जान हलक में अटक गई. हैरानी वाली बात ये है कि इस व्यक्ति ने इस पूरे वाकये को अपने कैमरे में कैद भी कर लिया. उसने जो वीडियो बनाई है, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक हम्पबैक व्हेल को विंड सर्फिंग के बोर्ड से टकराते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है. 

पानी में 20 से 30 फीट नीचे घसीट ले गई व्हेल

9 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 55 साल के जैसन ब्रीन समुद्र में सर्फिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक व्हेल ने टक्कर मार दी. इसकी वजह से वह सर्फिंग बोर्ड से फिसलकर समुद्र में गिर गए. ये सब उनके कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. ब्रीन ने बताया, 'व्हेल एकदम से आई और उसने मेरे बोर्ड को टक्कर मारी. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वह पानी के भीतर 20 से 30 फीट तक घसीटती हुई भी ले गई. एक पल के लिए तो मुझे लगा कि मेरा खेल खत्म, लेकिन फिर मैं सतह के ऊपर आ गया.'

नहीं आई चोट

वहीं, इस हादसे में जैसन ब्रीन को चोटें नहीं आई हैं. उन्होंने बताया कि वह व्हेल ज्यादा बड़ी नहीं थी, शायद बच्चा थी. लेकिन उसका शरीर पानी के भीतर मेरे ऊपर ही था. लेकिन ज्यादा बड़ी नहीं होने की वजह से मेरी जान बच गई. वीडियो में भी देखआ जा सकता है कि ब्रीन आरान से सर्फिंग कर रहे हैं, लेकिन तभी पानी के भीतर से एक व्हेल बाहर आती है और उन्हें पानी के भीतर खींचकर ले जाती है. ये रूह कंपा देने वाला वीडियो लगभग एक मिनट का है.

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क तक पहुंचे 'युद्ध' के छींटे! Hamas सपोर्टर ने Israel के स्टूडेंट्स पर बोला धावा, वायरल VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget