एक्सप्लोरर

जिंदा इंसान पानी में डूब जाता है, मगर डेड बॉडी क्यों पानी में तैरने लगती है? क्या आप जानते हैं जवाब?

जिस चीज की डेन्सिटी ज्यादा होती है, उसका पानी में डूबना तय है. जब व्यक्ति जिंदा होता है तो उसकी बॉडी की डेन्सिटी ज्यादा होती है. जबकि मरने के बाद डेन्सिटी कम हो जाती है.

दुनिया में कुछ घटनाएं इतनी रहस्यमयी होती हैं कि उनके बारे में जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है. इन घटनाओं या परिघटनाओं के पीछे कुछ वजहें होती हैं. ये वजहें काफी हैरान करने वाली या कहें कि इंसान का दिमाग घुमाने वाली होती हैं. क्या आपके दिमाग में कभी यह बात आई है कि जिंदा इंसान, जिसे तैरना नहीं आता, वह पानी में डूब जाता है. लेकिन जो इंसान मर जाता है, उसका शरीर पानी में डूबने के बजाय पानी के ऊपर आकर तैरने लगता है. क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? 

दरअसल यह सवाल Quora पर एक शख्स ने पूछा था. कई यूजर्स ने इस सवाल का जवाब दिया. एक यूजर ने कहा कि जब किसी व्यक्ति की डेथ हो जाती है तो उसके शरीर में बैक्टीरिया बनने लगते हैं, जो बॉडी में गैस बनाने का काम करते हैं. ये गैसें डेड बॉडी की डेन्सिटी को कम कर देती हैं. यही वजह है कि बॉडी पानी के ऊपर आकर तैरने लगती है. एक दूसरे यूजर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसका शरीर ऑक्सीजन को प्रॉड्यूस करना बंद कर देता है. लेकिन कार्बन डाइऑक्साइड शरीर से बाहर फेंकना जारी रखता है. इसकी वजह से सेल्स खराब होने लगते हैं. शरीर में हवा की मात्रा बढ़ने लगती है. इतना ही नहीं, डेड बॉडी की डेन्सिटी पानी की डेन्सिटी से कम होने लगती है. इसी वजह से शव पानी में तैरता हुआ दिखाई देता है.

डेन्सिटी के कारण होता है ऐसा?

एक्सपर्ट का कहना है कि जिस चीज की डेन्सिटी ज्यादा होती है, उसका पानी में डूबना तय है. जब व्यक्ति जिंदा होता है तो उसकी बॉडी की डेन्सिटी ज्यादा होती है. लेकिन मरने के बाद शरीर में होने वाले कई सारे बदलावों की वजह से डेन्सिटी कम हो जाती है. इसी वजह से डेड बॉडी पानी की सतह पर तैरती है, जबकि जिंदा इंसान डूबने लगता है. जिंदा इंसान की बॉडी की डेन्सिटी इस बात पर निर्भर करती है कि उसके लंग्स में कितनी हवा भरी हुई है या उसके शरीर पर कितना फैट है. 

मरने के बाद शरीर में बनने लगती है गैस

जब व्यक्ति मरता है तो उस समय उसके फेफड़ों से हवा निकलने लगती है. जब एक बार फेफड़ों से हवा निकल जाती है तो डेड बॉडी की डेन्सिटी ज्यादा होती है और वह डूब जाता है. हालांकि कुछ ही समय के बाद शरीर पर माइक्रोरोब हमला करने लगते हैं और शरीर को खाने लगते हैं. इसकी वजह से बॉडी में बहुत ज्यादा गैस पैदा होती है और इसकी डेन्सिटी कम हो जाती है. इसी वजह से शरीर पानी में तैरने लगता है. 

ये भी पढ़ें: हॉस्टल के लड़कों के बीच छिड़ा घमासान युद्ध, गुस्सा निकालने के लिए एक दूसरे पर दागे रॉकेट, सामने आया VIDEO          

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget