Watch: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आलिया भट्ट की डुप्लीकेट का वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो में आलिया भट्ट की डुप्लीकेट लड़की ने एक सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहना हुआ है. साथ ही उसने राउंड ब्लैक सनग्लासेज और बड़े-बड़े झुमके भी पहने हुए हैं.

सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के डुप्लीकेट का वीडियो वायरल होता रहता है. आजकल जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की डुप्लीकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की को देखकर आप फर्क नहीं कर पाएंगे कि वह असली आलिया भट्ट है या डुप्लीकेट. देखने से वह हूबहू आलिया भट्ट की तरह दिखती है. उसके गालों पर आलिया की तरह ही डिम्पल दिख रहे हैं और उसकी स्माइल भी बिल्कुल आलिया भट्ट की तरह ही है.
दिल तो पागल है' के गाने पर डांस करती नजर आ रही लड़की
वायरल वीडियो में आलिया भट्ट की डुप्लीकेट लड़की ने एक सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहना हुआ है. साथ ही उसने राउंड ब्लैक सनग्लासेज और बड़े-बड़े झुमके भी पहने हुए हैं. इस वीडियो में लड़की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने 'कब तक चुप बैठें अब तो कुछ है बोलना....' गाने पर पर डांस करते और लिप-सिंक करते दिखाई दे रही है.
View this post on Instagram
वीडियो पर हैं 5.4 मिलियन व्यूज
Celesti Bairagey नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को 5.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर 3 लाख से अधिक लाइक्स है. यूजर्स आलिया भट्ट की तरह दिखने वाली इस लड़की के वीडियो पर जमकर कॉमेंट्स भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Viral Video: काले अजगर को गले में डालकर पोज दे रहा था शख्स, अचानक से हुआ कुछ ऐसा
Viral Video: भेड़ ने मारी शख्स को टक्कर, हैरान कर देगा ये वीडियो





















