एक्सप्लोरर
TRP: 'नागिन 3' के हाथ से गई बादशाहत, नंबर 1 बना ये सीरियल
Written By : एबीपी न्यूज | Updated at : 13 Dec 2018 05:27 PM (IST)
1/7

स्टार भारत के सीरियल 'राधा कृष्ण' ने टॉप 5 में धमाकेदार एंट्री की है. यह शो 6683 इंप्रेशन के साथ पांचवें नंबर पर है.
2/7

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कलर्स टीवी का मशहूर सीरियल 'नागिन 3' पहली बार अपनी बादशाहत कायम नहीं रख पाया. अब यह सीरियल 8071 इंप्रेशन के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया है.
3/7

इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में जी टीवी का सीरियल 'कुण्डली भाग्य' ने करीब 5 महीनों के बाद अपनी बादशाहत फिर से हासिल की है. 8229 इंप्रेशन के साथ यह सीरियल नंबर 1 बना.
4/7

जी टीवी का मशहूर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' तीसरे नंबर से गिरकर चौथे नंबर पर आ गया है. इस सीरियल को 7452 इंप्रेशन मिले हैं.
5/7

अपने फेवरेट सीरियल का हाल जानने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बार्क इंडिया ने 49वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स जारी कर दी है. 5 महीने में पहली बार 'नागिन 3' अपनी बादशाहत कायम रखने में कामयाब नहीं हो पाया है. जी टीवी के मशहूर सीरियल ने 'नागिन 3' को पछाड़ते हुए लंबे वक्त के बाद फिर से टॉप पर जगह बना ली है. हालांकि तारक मेहता का उलटा चश्मा और ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए.
6/7

ये हैं बार्क इंडिया के जारी किए आंकड़े.
7/7

स्टार प्लस के शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' को इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में 2 पायदान का फायदा हुआ है. यह सीरियल 7505 इंप्रेशन के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है
Published at : 13 Dec 2018 05:27 PM (IST)
Tags :
TRPSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
टेलीविजन
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
टेलीविजन
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
टेलीविजन
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें























