एक्सप्लोरर

AI की दुनिया जीतने निकले जुकरबर्ग, करोड़ों की जॉब ऑफर कर रहे खुद,जानें क्या है वजह

मार्क जुकरबर्ग अब खुद AI टैलेंट को मैसेज कर करोड़ों की जॉब ऑफर कर रहे हैं ताकि मेटा की सुपरइंटेलिजेंस लैब के लिए टॉप टीम बनाई जा सके,

फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी मेटा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में पीछे नहीं रहना चाहती. यही वजह है कि कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब खुद मैदान में उतर आए हैं. जी हां, जुकरबर्ग अब सीधे-सीधे AI में काम कर रहे बड़े नामों को मैसेज कर रहे हैं और उन्हें मोटी सैलरी वाली नौकरियों का ऑफर दे रहे हैं.

Fसिर्फ ऑफर नहीं, जुकरबर्ग खुद कर रहे हैं बात

आमतौर पर कंपनियों के सीईओ इस तरह से सीधे किसी को जॉब ऑफर नहीं करते, लेकिन AI की रेस में आगे निकलने के लिए जुकरबर्ग ने यह अनोखा रास्ता अपनाया है. वॉट्सऐप से लेकर ईमेल तक, वह टॉप रिसर्चर्स और डेवलपर्स से संपर्क कर रहे हैं. कुछ लोग तो इस ऑफर को देखकर हैरान रह गए. उन्हें लगा कि कहीं यह कोई फेक मैसेज तो नहीं!

AI में पिछड़ने के बाद जागी नींद

पिछले कुछ सालों में मेटा को AI की रेस में कई कंपनियों ने पीछे छोड़ दिया है. चाहे वो ओपनएआई हो, गूगल या फिर परप्लेक्सिटी जैसी नई कंपनियां, इन सबने AI में बड़ा नाम कमाया है. वहीं मेटा का AI सिस्टम अभी तक यूजर्स को खास प्रभावित नहीं कर पाया. ऐसे में अब कंपनी ने फैसला किया है कि वह इस क्षेत्र में बड़ा निवेश करेगी और टॉप टैलेंट को अपने साथ जोड़ेगी.

सुपरइंटेलिजेंस लैब के लिए टॉप टीम की तलाश

मेटा ने एक खास "सुपरइंटेलिजेंस लैब" की नींव रखी है, जिसके लिए जुकरबर्ग बेस्ट से बेस्ट दिमागों की तलाश कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ओपनएआई के को-फाउंडर्स जॉन शुलमैन और बिल पीबल्स जैसे दिग्गजों से भी संपर्क किया है. हालांकि, इनमें से कुछ ने मेटा का ऑफर ठुकरा भी दिया है.

पैसे की कोई कमी नहीं

इस पूरे अभियान में सबसे दिलचस्प बात यह है कि जुकरबर्ग AI टैलेंट को लुभाने के लिए पैसे की कोई सीमा नहीं रख रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ऐसे ऑफर दे रहे हैं जो कई सौ करोड़ रुपये तक के हो सकते हैं. मेटा का मानना है कि अगर बेहतरीन टैलेंट को साथ जोड़ा जाए, तो कंपनी फिर से AI की दुनिया में बड़ी छलांग लगा सकती है.

नया चेहरा करेगा टीम को लीड

हाल ही में मेटा ने स्केल AI के सीईओ को अपनी सुपरइंटेलिजेंस लैब का नेतृत्व करने के लिए शामिल किया है. इससे यह साफ हो गया है कि मेटा अब आधे-अधूरे मन से नहीं, बल्कि पूरी ताकत के साथ AI की दुनिया में उतरना चाहती है.

मार्क जुकरबर्ग का यह कदम मेटा के भविष्य की दिशा को दर्शाता है. अब देखना यह है कि क्या जुकरबर्ग की ये कोशिशें रंग लाती हैं और मेटा एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में गेम चेंजर साबित होती है या नहीं. लेकिन इतना तो तय है कि AI की इस रेस में जुकरबर्ग अब पीछे नहीं रहना चाहते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक Apple ने क्यों बंद कर दिए लेदर iPhone Cases? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
अचानक Apple ने क्यों बंद कर दिए लेदर iPhone Cases? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
WhatsApp Business पर नया नियम! अब Token के हिसाब से लगेगा चार्ज, Meta ने बदला पूरा प्राइसिंग सिस्टम
WhatsApp Business पर नया नियम! अब Token के हिसाब से लगेगा चार्ज, Meta ने बदला पूरा प्राइसिंग सिस्टम
आपका Google Account है खतरे में? आज ही बदलें ये 5 जरूरी Settings नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
आपका Google Account है खतरे में? आज ही बदलें ये 5 जरूरी Settings नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट
ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget