एक्सप्लोरर

YouTube पर होगा बड़ा बदलाव, सीन या डायलॉग के बीच नहीं आएंगे Ads, दर्शकों के साथ-साथ क्रिएटर्स को भी होगा फायदा

YouTube पर मई से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इससे क्रिएटर्स की कमाई तो बढ़ेगी ही, दर्शकों के लिए भी वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होने जा रहा है.

YouTube पर जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. दरअसल, कंपनी अब अपनी विज्ञापन दिखाने की नीति बदलने जा रही है. इसके बाद यूट्यूब पर वीडियो देखने का अनुभव शानदार हो जाएगा. नए बदलाव 12 मई से लागू होंगे. इससे दर्शकों का अनुभव तो बेहतर होगा ही, क्रिएटर्स को भी अपनी कमाई बढ़ाने का मौका मिलेगा. आइए, जानते हैं कि मई से यूट्यूब पर क्या बदलने वाला है.

नैचुरल ब्रेकप्वाइंट पर दिखेंगे विज्ञापन

यूट्यूब ने कहा है कि मई से दर्शकों के वीडियो के नैचुरल ब्रेकप्वाइंट पर विज्ञापन नजर आएंगे. इसका मतलब है कि अभी जैसे वीडियो के बीच में कहीं भी विज्ञापन चलना शुरू हो जाते हैं. इसे बदलकर अब कंपनी किसी सीन या डायलॉग के बीच विज्ञापन नहीं दिखाएगी. अब ये विज्ञापन किसी सीन के ट्रांजिशन पर पॉज पर प्लेस किए जाएंगे. 

इसलिए किया जा रहा बदलाव

यूट्यूब का कहना है कि वीडियो देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है. कंपनी ने एक पोस्ट में कहा कि इसे अधिक व्यूज आएंगे और क्रिएटर्स को बेहतर आमदनी हो पाएगी. मई में आने वाला यह बदलाव पुराने वीडियोज पर लागू होगा. कंपनी ने कहा है कि वह पुराने वीडियो पर भी मिड-रोल विज्ञापनों को एडजस्ट कर देगी. जिन क्रिएटर्स को विज्ञापनों की प्लेसमेंट पर अपना फुल कंट्रोल चाहिए, वो यूट्यूब स्टूडियो में जाकर 12 मई से पहले इससे ऑप्ट-आउट कर सकते हैं. 

क्रिएटर्स की मदद करेगी यूट्यूब

यूट्यूब इस पूरी प्रक्रिया में क्रिएटर्स की मदद करेगी. कंपनी मिड-रोल एड के मामले में मैनुअल और ऑटोमैटिक तरीके के मिक्स की सिफारिश कर रही है. कंपनी का कहना है कि जो क्रिएटर्स इस तरीके का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें केवल मैनुअल प्लेसमेंट पर निर्भर रहने वाले क्रिएटर्स की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक कमाई होगी. इसके अलावा यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए एक टूल भी लेकर आई है. यह टूल क्रिएटर्स को यह बताने में मदद करेगा कि उनके विज्ञापन की प्लेसमेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस पर क्या असर डाल रही है. यह टूल प्लेसमेंट को लेकर क्रिएटर्स को सुझाव भी देगा.

ये भी पढ़ें-

क्या WhatsApp पर आया है गरीबों को पैसे मिलने का मैसेज? भूलकर भी न करें क्लिक, सरकार ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget