एक्सप्लोरर

क्या WhatsApp पर आया है गरीबों को पैसे मिलने का मैसेज? भूलकर भी न करें क्लिक, सरकार ने किया अलर्ट

WhatsApp पर इन दिनों एक फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि वित्त मंत्रालय गरीबों को आर्थिक सहायता दे रहा है. सरकार ने इस मैसेज को फर्जी बताया है.

WhatsApp पर थोड़े अंतराल के बाद कुछ न कुछ फर्जी मैसेज वायरल होते रहते हैं. अब एक नए मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार गरीबों को आर्थिक सहायता दे रही है. मैसेज में बताया गया है कि वित्त मंत्रालय गरीब व्यक्ति को 46,710 रुपये की आर्थिक मदद दे रहा है. अगर आपके पास भी यह मैसेज आया है तो सावधान हो जाने की जरूरत है. यह लोगों की पर्सनल जानकारी जुटाने के लिए चलाया जा रहा एक स्कैम है. सरकार ने इसे लेकर लोगों को अलर्ट किया है. 

वित्त मंत्रालय ने नहीं चलाई ऐसी कोई योजना

सरकार के प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने वायरल मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर इस मैसेज में किए जा रहे दावों का खंडन किया है. सरकार ने कहा है कि WhatsApp पर एक लिंक के साथ भेजे जा रहे मैसेज में गरीबों को आर्थिक मदद का दावा किया जा रहा है. साथ ही इसमें मैसेज पढ़ने वाले की पर्सनल डिटेल मांगी जा रही है. यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. वित्त मंत्रालय ने ऐसी कोई योजना का ऐलान नहीं किया है. 

फर्जी मैसेज की आई हुई है बाढ़

WhatsApp और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे फर्जी मैसेज की बाढ़ आई हुई है. समय-समय पर ऐसे मैसेज वायरल होते रहते हैं और कई लोग इन पर भरोसा कर अपना नुकसान कर बैठते हैं. हाल ही में एक और ऐसा ही मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया था कि 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को टैक्स नहीं चुकाना होगा. सरकार ने लोगों से ऐसे मैसेज से सावधान रहने की अपील की है.

साइबर अपराधियों की है चाल

आजकल साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं या दूसरे लुभावने वादों वाले मैसेज भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. इन मैसेज में आने वाले लिंक पर क्लिक करने बड़ा नुकसान हो सकता है. इसलिए सोशल मीडिया पर दिख रहे लुभावने विज्ञापनों के चक्कर में न पड़ें और अनजान व्यक्ति की तरफ से आने वाले किसी भी मैसेज या ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें.

ये भी पढ़ें-

TikTok को टक्कर देने के लिए Instagram का धांसू प्लान, Reels को अलग App के तौर पर किया जा सकता है लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
क्या मार्केट में सस्ते फोन मिलने ही बंद हो जाएंगे? नई रिपोर्ट ने बढ़ा दी चिंता
क्या मार्केट में सस्ते फोन मिलने ही बंद हो जाएंगे? नई रिपोर्ट ने बढ़ा दी चिंता
अगर आपके Smart Fridge को अपडेट मिलना बंद हो जाए तो क्या ये बेकार हो जाएगा? जानिए क्या है सच्चाई
अगर आपके Smart Fridge को अपडेट मिलना बंद हो जाए तो क्या ये बेकार हो जाएगा? जानिए क्या है सच्चाई
Meta के नए एआई टूल ने दे दी नई टेंशन, कोई भी यूज कर सकता है आपकी इंस्टाग्राम फोटोज
Meta के नए एआई टूल ने दे दी नई टेंशन, कोई भी यूज कर सकता है आपकी इंस्टाग्राम फोटोज

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget