एक्सप्लोरर

YouTube : यूट्यूब इंटरफेस में आया नया अपडेट, वीडियो में मिलेगी अब जूम करने की सुविधा !

यूट्यूब के इंटरफेस के नए बदलाव के साथ एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स को नए इंटरफेस में पिंच-टू-जूम फीचर मिल रहा है, जिससे यूट्यूब यूजर्स वीडियो को जूम करके देख सकते हैं.

YouTube New Interface : यूट्यूब ने अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने इंटरफेस में एक बड़ा अपडेट करने की घोषणा की है. यूट्यूब के इस बदलाव के बाद अब यूजर्स को एक नया बटन मिल रहा है. इसके साथ ही पिंच-टू-जूम और डार्क मोड तक का ऑप्शन मिल रहा है. इसके साथ ही इंटरफेस में कुछ लेटेस्ट फीचर्स को भी डाला गया है जैसे एंबिएंट मोड. यूट्यूब ने यह दावा किया है कि इस सब बदलाव के बाद व्यूअर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा. 

नए यूजर इंटरफेस के अपडेट को आज, 25 अक्टूबर से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है. आइए जानते हैं यूट्यूब में मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में ..

पिंच-टू-जूम फीचर और सर्च टूल

यूट्यूब के इंटरफेस के नए बदलाव के साथ एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स को नए इंटरफेस में पिंच-टू-जूम फीचर मिला है, जिससे यूट्यूब यूजर्स वीडियो को जूम करके देख सकते हैं. इससे पहले यह फीचर यूट्यूब के सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था, मगर अब इसको सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसके अतिरिक्त नए अपडेट के साथ डेस्कटॉप और मोबाइल यूजर्स के लिए इंटरफेस में स्पेशल सर्च टूल भी ऐड किया गया है. इस सर्च टूल से यूजर्स वीडियो के किसी भी भाग पर सरलता से पहुंच सकते हैं. 

एंबिएंट मोड भी मिलेगा

कंपनी के ऑफिशियल ब्लॉग से मिली जानकारी के मुताबिक, यूट्यूब के नए इंटरफेस में ‘Ambient Mode’ को भी जोड़ा गया है. यह फीचर, जो वीडियो यूजर्स देख रहे होंगे उनके रेंग के साथ ऐप के बैकग्राउंड से मैच करने के लिए ‘डायनामिक कलर सैंपलिंग’ तकनीक का उपयोग करता है. इससे यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो का पूरी तरह आनंद ले सकते हैं.

इंटरफेस में नए बटन्स

कंपनी के मुताबिक यूट्यूब के नए इंटरफेस अपडेट के साथ इसमें कई नए बटन्स को भी प्लेस किया गया है. इससे यूजर्स बिना डिस्ट्रेक्शन के यूट्यूब पर अपना वीडियो एन्जॉय कर सकेंगे. कई बटन के साथ यूट्यूब इंटरफेस पर अब यूजर्स को शेयर और डाउनलोड बटन का भी सपोर्ट मिला है.

यूनीक हैंडल फीचर

यूट्यूब ने हाल ही में यूनीक हैंडल फीचर पेश किया है, जिसके सक्रिय होने से क्रिएटर्स अपने व्यूअर्स के लाइकिंग और अनलाइकिंग को आसानी से जान सकते हैं. अपने व्यूअर्स के अनुसार कंटेंट तैयार कर सकेंगे. यूट्यूब ने यह भी दावा किया है कि यूनिक हैंडल फीचर से क्रिएटर्स और व्यूअर्स के बीच एक परफेक्ट कम्युनिकेशन सेटअप होगा.

यह भी पढ़ें - WhatsApp पहली बार नहीं हुआ डाउन, पहले भी कई बार हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget