एक्सप्लोरर

एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका Smartphone! जानें क्या है बचने के उपाय

देश में साइबर अपराध के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में हालही में भारत की कंप्यूटर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है.

Smartphone Hack: देश में साइबर अपराध के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. हैकर्स नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं. ऐसे में हालही में भारत की कंप्यूटर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट खासतौर पर एंड्रॉइड 15 और उससे पुराने वर्ज़न वाले स्मार्टफोन के लिए जारी किया है. जानकारी के मुताबिक, पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन में कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं. इससे हैकर्स आपके स्मार्टफोन को हैक करके आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं.

किन एंड्रॉइड वर्ज़न में है समस्या?

दरअसल, CERT-In के अनुसार, एंड्रॉइड के कई वर्ज़न, जैसे एंड्रॉइड 12, 12L, 13, 14 और 15 में कई सुरक्षा खामियां प्राप्त हुईं हैं. यह कमजोरियां न केवल एंड्रॉइड सिस्टम में हैं, बल्कि MediaTek, Qualcomm, और Imagination Technologies जैसे कंपनियों के सॉफ़्टवेयर में भी देखने को मिली है. अब ऐसे में माना जा रहा है कि हैकर्स इन खामियों की वजह से लोगों के फोन में सेंध लगा सकते हैं.

क्या हो सकते हैं खतरे?

निजी जानकारी चोरी:

हैकर्स आपके फोन में सेंध लगाकर संवेदनशील डेटा, जैसे बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और निजी चैट्स चुरा सकते हैं.

फोन को नुकसान:

ये कमजोरियां आपके फोन को इतना खराब कर सकती हैं कि वह ठीक से काम करना बंद कर दे.

फोन का पूरा नियंत्रण:

सबसे गंभीर स्थिति में, हैकर्स आपके फोन का पूरा कंट्रोल ले सकते हैं और इसे पूरी तरह ब्लॉक कर सकते हैं.

क्या हैं सुरक्षित रहने के उपाय

फोन को हमेशा अपडेट रखें

Google और अन्य कंपनियां नियमित रूप से सॉफ़्टवेयर अपडेट जारी करती हैं, जो सुरक्षा खामियों को ठीक करते हैं. अपने फोन को तुरंत अपडेट करें.

विश्वसनीय सोर्स से ऐप डाउनलोड करें

सिर्फ Google Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें. थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स या अनजान स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है.

सुरक्षा सेटिंग्स ऑन रखें

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें.

ऐप्स को सिर्फ ज़रूरी परमिशन दें.

डिवाइस एन्क्रिप्शन चालू रखें.

अजीब गतिविधियों पर नजर रखें

अगर आपका फोन धीमा हो रहा है, बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, या अचानक क्रैश कर रहा है, तो यह संभावित हैकिंग का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत अपने डिवाइस को स्कैन करें.

यह भी पढ़ें:

5000mAh या 6000mAh! कौन सी बैटरी वाला स्मार्टफोन होता है ज्यादा बेहतर, जानें डिटेल्स

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget