एक्सप्लोरर

आपका फोन बन चुका है जर्म्स का घर! बिना डिवाइस को नुकसान पहुंचाए ऐसे कर सकते हैं साफ, जानें तरीका

Smartphone Tips: क्या आप जानते हैं कि आपका स्मार्टफोन उस टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा हो सकता है जिस पर आप बैठने से पहले सोचते हैं?

Smartphone Tips: क्या आप जानते हैं कि आपका स्मार्टफोन उस टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा हो सकता है जिस पर आप बैठने से पहले सोचते हैं? दिनभर हम अपने फोन को बार-बार छूते हैं पसीने से भरे हाथ, ऑयली उंगलियां, मेट्रो की भीड़, और यहां तक कि बाथरूम में स्क्रॉलिंग ये सब हमारे फोन को बैक्टीरिया और गंदगी का अड्डा बना देते हैं. और नहीं, जींस पर हल्का-सा रगड़ना "साफ करना" नहीं कहलाता.

अधिकतर लोग सोचते ही नहीं कि फोन की स्क्रीन पर कितनी गंदगी जमा हो चुकी है. लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से और नियमित रूप से साफ नहीं करते तो आप अपनी जेब में एक चलता-फिरता जर्म्स लैब (petri dish) लेकर घूम रहे हैं. और अगर आपने गलत तरीके से सफाई की, तो नुकसान और ज्यादा हो सकता है.

बिना नुकसान पहुंचाए फोन को कैसे साफ करें?

फोन की सफाई के लिए आपको किसी सैनिटाइज़र में इसे डुबोने या हेयर ड्रायर से सुखाने की ज़रूरत नहीं है. बल्कि ऐसा करने से आपका फोन खराब हो सकता है. इसके लिए बस कुछ आसान चीजों की जरूरत है एक सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़ा, सुरक्षित क्लीनिंग लिक्विड, और थोड़ी सावधानी.

सबसे पहले, फोन बंद कर लें.

  • किसी क्लीनिंग सॉल्यूशन को सीधे फोन पर स्प्रे न करें बल्कि उसे कपड़े पर स्प्रे करें.
  • अब धीरे-धीरे फोन के आगे, पीछे और किनारों को साफ करें.
  • ध्यान रखें कि कपड़ा हल्का गीला हो ज्यादा नहीं.

अगर आप थोड़ा हाईटेक विकल्प चाहते हैं, तो UV सैनिटाइज़र एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये किसी भी लिक्विड के बिना, केवल UV लाइट से आपके फोन को कीटाणु मुक्त कर देता है.

किन चीज़ों से फोन को कभी साफ न करें

  • कुछ क्लीनर ऐसे हैं जो आपकी सफाई की अलमारी में रहने चाहिए, फोन के पास नहीं.
  • ब्लीच या सिरके वाले प्रोडक्ट्स
  • किसी भी तरह के जेल-बेस्ड या खुशबूदार हैंड सैनिटाइज़र
  • किचन क्लीनर या विंडो क्लीनर
  • खुरदरे पेपर टॉवेल या टिशू पेपर

अलग-अलग तरह की गंदगी से ऐसे निपटें

फिंगरप्रिंट्स हटाने के लिए: सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें. अगर दाग ना जाए तो एक बूंद डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं.

मेकअप के दाग: स्क्रीन-सेफ क्लींजर या हल्के गीले कपड़े का उपयोग करें.

रेत या जेब की धूल: टेप की मदद से पोर्ट्स और स्पीकर्स से धीरे-धीरे बाहर निकालें. आप टूथपिक या छोटा वैक्यूम भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ज्यादा गहराई में न डालें. अगर आपका फोन वाटर-रेसिस्टेंट है तो भी उसे सीधे पानी के नीचे धोना सही नहीं है. IP रेटिंग का मतलब ये नहीं कि फोन रोज़ाना की नहाई सह सकता है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ने भारत में 98 लाख से ज्यादा अकाउंट्स किए बैन! वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

वीडियोज

चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget