एक्सप्लोरर

Xiaomi Mix Fold 3 हुआ लॉन्च, कितनी है कीमत? क्या हैं स्पेक्स, सब जानिए

Xiaomi Mix Fold 3: शाओमी ने अपने होम मार्केट में Mix Fold 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 1,03,000 रुपये से शुरू है.

Xiaomi Mix Fold 3 launched: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आज चीन में अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है. पिछले मॉडल्स की तरह Xiaomi Mix Fold 3 सिर्फ घरलू मार्किट तक ही सीमित है और इसकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है. मोबाइल फोन का मुकाबले इस सेगमेंट में galaxy z Fold 5 और google Pixel Fold से होगा. हालांकि शाओमी का फोन गूगल और सैमसंग की तुलना में फोल्ड करने पर पतला है. फोल्ड में इसकी थिकनेस 10.86mm है जबकि अनफोल्ड में 5.26mm है. वहीं, सैमसंग का फोन फोल्ड होने पर 13.4mm और गूगल का फोन 12.1mm मोटा है.

कितनी है कीमत ?

Xiaomi Mix Fold 3 की कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 8,999 (लगभग 1,03,000 रुपये) से शुरू होती है. 16GB रैम और 512GB स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,14,500 रुपये)  और 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,26,600 रुपये) है. ये फोन सैमसंग के हालिया लॉन्च फोल्डेबल फोन से सस्ता है. स्मार्टफोन को आप मून शैडो ब्लैक और गोल्ड रंग में खरीद पाएंगे.

स्पेसिफिकेशन 

स्मार्टफोन में 6.56-इंच AMOLED आउटर डिस्प्ले और मेन स्क्रीन 8.25-इंच की है. दोनों डिस्प्ले सैमसंग के E6 पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं. फोटोग्राफी के लिए फोन में 4 कैमरा मिलते हैं जिसमें 50-मेगापिक्सल सोनी IMX 800 प्राइमरी कैमरा, 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और दूसरा 10-मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस शामिल है. कवर स्क्रीन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है. Xiaomi Mix Fold 3 Qulacomm के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC और 4,800mAh की बैटरी के साथ आता है जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. Xiaomi मिक्स फोल्ड 3 की अन्य प्रमुख विशेषताओं में NFC, Android 13 पर आधारित MIUI 14 और 5G शामिल हैं.

टेक्नो ने लॉन्च किए 2 बजट फोन 

टेक्नो ने बीते दिन भारत में 2 बजट स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं. इनकी कीमत 11,999 रुपये और 14,999 रुपये से शुरू होती है. Tecno Pova 5 Pro में आपको नथिंग फोन की तरह एक Arc इंटरफेस मिलता है जो नोटिफिकेशन और अलर्ट, लाइट्स के जरिए देता है. स्मार्टफोन को आप अमेजन के माध्यम से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: X(Twitter) पर DP बदलते ही गायब हुआ दिग्गजों का ब्लू टिक, क्या है कारण? वापस आएगा या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GTA 6 का इंतजार पड़ सकता है भारी! बस एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें बचने का तरीका
GTA 6 का इंतजार पड़ सकता है भारी! बस एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें बचने का तरीका
बैन खत्म, लेकिन Telegram अब भी बंद! जानिए क्यों नहीं खुल रहा ऐप और कैसे करें ठीक
बैन खत्म, लेकिन Telegram अब भी बंद! जानिए क्यों नहीं खुल रहा ऐप और कैसे करें ठीक
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है Laptop? इस्तेमाल करने से पहले जान लें पूरा हिसाब-किताब
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है Laptop? इस्तेमाल करने से पहले जान लें पूरा हिसाब-किताब
सिर्फ सोच से चलेगा वीडियो गेम, नया कमाल करने की तैयारी में हैं साइंटिस्ट
सिर्फ सोच से चलेगा वीडियो गेम, नया कमाल करने की तैयारी में हैं साइंटिस्ट

वीडियोज

Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
Fact Check: CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई
CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
Explained: 146 साल में सबसे सूखा रहेगा जून! एक्सपर्ट्स क्यों बोले- भारत में भयंकर अकाल ला सकता है 'गॉडजिला'?
146 साल में सबसे सूखा रहेगा जून! एक्सपर्ट्स क्यों बोले- भारत में भयंकर अकाल ला सकता है गॉडजिला?
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget