एक्सप्लोरर

सामने आ गई WWDC 2023 की तारीख... iOS 17 के साथ ये सॉफ्टवेयर अपडेट भी होंगे लॉन्च

एपल इस साल वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 को लॉन्च करेगी. अधिक जानकारी के लिए खबर पढ़िए.

WWDC 2023 : एपल ने अपकमिंग वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) की डेट का खुलासा कर दिया है. हर साल की तरह, इस साल भी यह बड़ा टेक इवेंट जून में होगा. इस हिसाब से हम अभी वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस इवेंट से दो महीने दूर हैं. हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में कई बातों का खुलासा किया है. रिपोर्ट्स ने बताया है कि 2023 के WWDC इवेंट से क्या उम्मीद की जा सकती हैं. अगर तारीख की बात की जाए तो WWDC इवेंट 5 जून 2023 से शुरू होगा और 9 जून 2023 तक चलेगा. आइए खबर में इवेंट से जुड़ी जरूरी लॉन्चिंग और बातों पर नजर डालते हैं.

iOS 17 और अन्य सॉफ्टवेयर वर्जन

एपल इस साल वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17, iPadOS 17, macOS 14, tvOS 17, और watchOS 9 को लॉन्च करेगी. कहा जा रहा है कि iOS 17 में पिछले अपडेट के मुकाबले बहुत कम ही अंतर देखने को मिलेगा. इसका मतलब है कि iOS 17 की फील लगभग iOS 16 जैसी ही रहेगी. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि एपल अपने ऐप स्टोर में एक बड़ा बदलाव करेगा.

मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो

हाल ही में 9To5Mac की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल अगली जेनरेशन के मैकबुक एयर (MacBook Air) के दो मॉडल लॉन्च कर सकती है. साइज की बात की जाए तो साइज 13-इंच और 15-इंच हो सकता है. वैरिएंट कथित तौर पर Apple की नई M3 चिप पर काम करने वाले हो सकते हैं. 

AR या VR हेडसेट

काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं कि एपल ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) हेडसेट लॉन्च करने की तैयार कर रही है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बात को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.  अब कहा जा रहा है कि इस इवेंट में एपल अपने एआर और वीआर डिवाइस लॉन्च कर सकती है, क्योंकि टेक जायंट ने जो टीजर जारी किया है, उससे इस बारे में हिंट मिल रहे हैं. फिलहाल, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, और इसलिए, यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे इन अफवाहों पर आंख बंद कर भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें - Google ने दिया जवाब! बताया- अपने चैटबोट Bard को ट्रेन करने के लिए नहीं लिया ChatGPT के डेटा का सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget